ममता से पंगा शाह का दंगा
ममता से पंगा शाह का दंगा
अमित शाह की रैली
अमित शाह ने अपनी यूपी के मऊ और चंदौली में रैली गुरुवार में करी थी तो उस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरी पश्चिम बंगाल में रैली है अब देखते है कि दीदी आज मेरी रैली होने देती है या नही इस दौरान उनके मंगलवार को हुए रोडशो में पाश्चिम बंगाल में पत्थर बाजी देखी गयी जिसके बाद अमित शाह ने सीधा इल्ज़ाम ममता बनर्जी पर लगाया उन्होंने कहा कि मेरी रैली में तृणमूल कांग्रेस ने रोक लगाने की कोशिश करी है इसके बाद अमित शाह ने कहा कि पाश्चिम बंगाल की विद्यासागर की 200 साल पुरानी मूर्ति और किसी ने नही बल्कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने तोड़ी है और उन्होंने मेरी रैली में रोक डालने की भी कोशिश करी है
ममता का पलटवार
ममता बनर्जी ने इसके बाद अमित शाह की रैली के बाद बयान दिया कि मैं शांत बैठी हु तुम लोगो का नसीब अच्छा है नही तो मै दिल्ली से भाजपा दफ्तर और तुम्हारे घरो पर कब्जा कर सकती हूं । इसके बाद ममता यही नही रुकी और उन्होंने कहा कि अमित शाह क्या भगवान है?
भाजपा का पलटवार
ममता के बयान के बाद प्रकाश जावड़ेकर और मुख़्तार अब्बास ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करी है .इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री हमारे अध्यक्ष को गुंडा कहती ये कैसी मर्यादा और सभ्यता है । हमने मांग की है कि हिस्ट्रीशीटर को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए तभी चुनाव शांति से हो पाएंगे ।
चुनाव आयोग का फैसला
अमित शाह के रोड के दोरान हुई पत्थरबाजी की वजह से चुनाव आयोग ने पाश्चिम बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से प्रचार बन्द करने का आदेश दिया जो अब तक का सबसे बड़ा फैसला था क्योंकि चुनाव प्रचार बाकी जगह के मुताबिक बहुत पहले बन्द करने का आदेश दिया।
पूरा विपक्ष हुआ मोदी के खिलाफ
अखिलेश यादव , तेजस्वी यादव , KCR चंद्रबाबू नायडू और अससद्दुदीन ओवैसी ने ट्वीट कर इसका विरोद्ध किया.
इसके बाद कांग्रेस सरकार और मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा हम इसमे ममता के साथ है
मायावती ने कहा चुनाव आयोग ने रात 10 बजे से इसीलिए चुनाव प्रचार बन्द कराया है क्योंकि मोदी जी की गुरुवार में 2 रैली है अगर चुनाव आयोग को बेन लगाना था तो सुबह से बेन क्यों नही लगाया?
इसके बाद मायावती ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग का यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरा है.इसके बाद उन्होंने उत्तरप्रदेश के लोकतंत्र के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है।
डेरेक ओ ब्रायेन ने बयान
डेरेक ओ ब्रायेन ने बयान दिया की अमित शाह झूठा और देशद्रोही है उन्होंने कहा की अमित शाह ने पश्चिम बंगाल मैं बाहर से गुंडे बुलाये बीजेपी ने ईश्वर चंद विद्या सागर की मूर्ति तोड़ी उन्होंने कहा की हमारा दुःख गुस्से से भरा हुआ है बीजेपी अध्यक्ष ने व्ही किया जो वह किराये के गुंडों के साथ करते है बंगाल में आपके बाहरी लोग क्या कर रहे थे ? तेजेंदर बग्गा कौन है ? क्या वह वही आदमी नहीं था जिसे दिल्ली मैं किसी को थप्पड़ मारने के लिए गिरफ्तार किया था ।
बंगाल हिंसा को लेकर भाजपा के एक नेता का आया वीडियो आया सामने
इस वीडियो में BJP का नेता दिखाई दे रहा है।
ये युवक मंगलवार को राज्य में अमित शाह के रोड शो से पहले पार्टी के सदस्यों से शो में आने का निवेदन कर रहा है।
ये युवक पार्टी के सदस्यों से कह रहा है कि शो में आठ फुट का डंडा लेकर आएं।
शो के दौरान पुलिस और टीएमसी के गुंडों से लड़ना है।
वीडियो में युवक ने कहा, ‘पार्टी के लोगों को पता है आप किस लिए हैं।
कल के रोड शो में झमेला-झंझट हो सकता है।
जो सदस्य नहीं आएंगे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देंगे।आप सभी को कल झमेला करना है और आना है।
टीएमसी नेता डेरेक ओब्रेन ने वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया।
रोड शो के एक दिन पहले से वायरल हुआ वीडियो
उन्होंने लिखा कि अमित शाह के रोड शो के दौरान बंगाल में हुई हिंसा पहले से तय थी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘BJP की पहले से तय साजिश. ये विडियो हिंसा से एक दिन पहला का है।
इस पर शाह क्या कहेंगे? या उनके जुड़वा? झूट सबके सामने आ गया है।’
विशेष संवाददाता:- हर्ष शर्मा
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.

Nice harsh sir
जवाब देंहटाएंdhanywaad bhai
हटाएं😠😠😠😠
जवाब देंहटाएंSach kadwa hota h
हटाएं