जापानी शिप पर दो की मौत, 7 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि; हुबेई में गुरुवार को 1 महीने में सबसे कम 628 नए मामले दर्ज
बीजिंग/नई दिल्ली/टोक्यो. जापान के योकोहामा पोर्ट पर फंसे शिप पर कोरोनावायरस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब तकसात भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहाज पर 138 भारतीय हैं, जिनमें 132 क्रू और 6 यात्री हैं। उधर,चीन में फंसे भारतीयों को लेने के लिए गुरुवार को वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान वुहान जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस विमान में कोरोनावायस संक्रमितों के लिए दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी होंगे।चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट देखी गई। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवारको एक महीने में सबसे कम628 नए मामले दर्ज किए गए।
चीन में अब तक 74,185 मामले सामने आए
चीनी अधिकारियों के मुताबिक, देश मेंमंगलवार को 1693 मामलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब तक 2112 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में एक दिन में 108 लोगों की मौत हुई है। केवल हुबेई में अब तक 2029 लोगों की मौत हुई है। अब तक 62,031 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
30 सेज्यादा देश कोरोना की चपेट में
साउथ चाइनामॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन में अब तक 74,185 मामले सामने आए हैं। चीन के बाहर 8 लोगों की मौत दर्ज की गई है।कोरोनावायरस का पहला मामला वुहान में दिसंबर में सामने आया था। अब तक 30 से ज्यादा देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-in-china-latest-news-and-updates-on-coronavirus-death-toll-126797231.html
कोई टिप्पणी नहीं