आप पार्षद के घर की छत से पेट्रोल बम, पत्थर, गुलेल-एसिड मिले; मृत आईबी कॉन्स्टेबल के परिवार ने इसी नेता पर हत्या का आरोप लगाया

नई दिल्ली.आम आदमी के पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर करावल नगर में हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा के भाई-पिता के अलावा भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ताहिर पर ही अंकित की हत्या के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर ताहिर के घर की छत के कुछ वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। छत पर कई क्विंटल पत्थर, एसिड और पेट्रोल बम की बोतलें और गुलेल नजर आ रही हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने ताहिर को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, वेबुधवार सुबह से ही लापता है। उन्होंनेएक वीडियो जारी कर तमाम आरोपों को खारिज किया है।

नाले से मिला था अंकित का शव
बुधवार दोपहर अंकित का शवचांद बाग इलाके के एक नाले से मिलाथा। अंकित के पिता रविंद्र शर्मा भी आईबी में ही अफसर हैं। अंकित के पिता और भाई दोनों ने हत्या का आरोप आप के पार्षद ताहिर पर लगाया। गुरुवार को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई सेकहा कि ताहिरदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लगातार संपर्क में है। एक टीवी चैनल से बातचीत में ताहिर ने खुद को निर्दोष बताते हुए ये भी कहा कि उसके घर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।

आसपास के घर जले, हुसैन का घर सलामत
ताहिर का घर पांच मंजिला है। आसपास के ज्यादातर घरों पर जलने के निशान मौजूद हैं। लेकिन, हुसैन का घर सही सलामत है। उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वो हाथ में डंडा लिए कई लोगों के साथ घर की छत पर नजर आता है। कई टीवी चैनलों ने ताहिर के मकान की छत पर मौजूद पत्थरों के ढेर, एसिड-पेट्रोल बम की बोतलें और गुलेल दिखाई हैं। यहां पुलिस भी मौजूद थी।

लोग घर में घुसे और हाथ-पैर पकड़ उठा ले गए अंकित को
अंकित शर्मा की हत्या के मामले को लेकर इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि आठ दस लोग उसके हाथ-पैर पकड़ उठा ले गए थे। उसे एक इमारत के अंदर ले जाया गया था। वहीं पर उसकी हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया। उस वक्त अंकित के साथ मौजूद रहने वाले तीन अन्य युवक भी लापता बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ महिलाओं ने अंकित के शव को नाले में फेंकते हुए भी देखा था। यह बात बुधवार को जब इलाके में फैली, उसके बाद ही नाले को चैक किया गया था। यहां से अंकित का शव बरामद हुआ। अंकित के शरीर पर आए चोट के निशान बर्बरता की कहानी बयान करते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मृत आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा। उनका शव बुधवार को करावल नगर के एक नाले से मिला था।
आप पार्षद ताहिर हुसैन के घर की छत पर मिले सामान के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भास्कर इनकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।
Tahir Hussain Delhi Violence | AAP Leader Tahir Hussain Latest News and Updates After Intelligence Bureau Head Constable Ankit Sharma Lost His Life In Delhi Violence
Tahir Hussain Delhi Violence | AAP Leader Tahir Hussain Latest News and Updates After Intelligence Bureau Head Constable Ankit Sharma Lost His Life In Delhi Violence
Tahir Hussain Delhi Violence | AAP Leader Tahir Hussain Latest News and Updates After Intelligence Bureau Head Constable Ankit Sharma Lost His Life In Delhi Violence


source /national/news/delhi-violence-aap-leader-tahir-hussain-latest-news-and-updates-after-intelligence-bureau-head-constable-ankit-sharma-lost-his-life-in-delhi-violence-126856448.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.