एक्टिव केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज बढ़े; अब तक 3000 से ज्यादा स्वस्थ हुए, झांसी में बिहार सरकार के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के बढ़ने के बीच अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना के कुल 2173 सक्रिय मरीज थे जबकि अब तक इलाज के बाद 3204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार शाम तक राज्य में कोरोना के 341 नए केस सामने आए थे। जिसके बाद राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 5515 हो गई है। वहीं, झांसी के रक्सा बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह प्रवासी मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। मुम्बई से बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों ने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीतीश कुमार मुर्दाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
झांसी में लगे नीतीश कुमारमुर्दाबाद के नारे
मुम्बई से बिहार जा रहे मजदूरों ने कहा आज उनके मजदूर मुसीबत में है लेकिन बिहार सरकार उनकी कोई सुध नही ले रही। कामगारों ने नीतीश सरकार पर संकट में साथ न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मदद मांगने पर बिहार के अफसरों ने अपना फोन तक बंद कर लिया। बिहार सरकार अगर सुध लेती तो अब तक वो अपने घर होते। प्रवासी मजदूरों ने उत्तरप्रदेश की व्यवस्ता को बताया बेहतर। झांसी बॉर्डर पर आते ही खाना, पानी और सभी व्यवस्थाएं अच्छी मिलने परसंतोष जताया।झांसी प्रशासन ने मजदूरों को भेजने के लिए बसों काइंतज़ाम किया।
वाराणसी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, 3 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

वाराणसी में लॉकडाउन के साथ ही तेज धूप की वजह से तेलियाबाग रोड पर पसरा सुबह से ही सन्नाटा पसरा दिखायी दिया। इन रास्तों पर पर्यटकों को लेने के लिए कभी सैकड़ों रिक्से वाले बैठे रहते थे। कोरोना के चलते बहुत से रिक्से वाले भी शहर छोड़कर अपने गांवो को चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के नई सड़क चेतगंज मार्ग पर भी सुबह से ही लोगों के भीड़ से पटी रहती थी। यहां भी भीषण धूप और कोरोना ने सन्नाटा ला दिया है। ईद के लिए सबसे बड़ी मार्केट यहीं लगा करती है। इस बीच शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवारको बिहार की मूल निवासी गर्भवती महिला समेत तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि बीएचयू में प्रसव के लिए 19 मई को भर्ती गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लखनऊ: ईद के मौके पर घरों में ही नमाज अदा करने की अपील
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राशिद फिरंगी महली ने लोगों से अपील की है कि वो ईद के मौके पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। फिरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि मस्जिदों में वही चार या पांच लोग नमाज अदा करें जो स्थायी तौर पर वहां रहते हैं। इनके अलावा सभी लोग कोविड 19 से बचाव के लिए अपने घरों में ही ईद के लिए नमाज अदा करें।
गाजीपुर में एक साथ 11 मामले सामने आए
गाजीपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित 11 और नए मरीजों की जानकारी मिली है। अब जिले में कुल 71 मरीज हो गए हैं जिसमें से 7 ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 65 मरीज सक्रिय हैं। जानकारी देते हुए सीएमओ डॉक्टर जी सी मौर्या ने बताया कि देर शाम कुल 38 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 11 लोगों का रिजल्ट पॉजिटिव है। इसमें से अधिकतर लोग सैदपुर और मनिहारी इलाके के ही मरीज हैं जो मुंबई और गुजरात से आए हैं। डीएम ने भी पुष्टि की है।आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/uttar-pradesh-coronavirus-cases-live-news-lockdown-district-zone-wise-updates-may-22-agra-meerut-lucknow-varanasi-aligarh-sant-kabir-nagar-shamli-latest-news-today-127328153.html
कोई टिप्पणी नहीं