अब तक 47.19 लाख संक्रमित और 3.13 लाख मौतें: नेपाल में पहली मौत हुई; ब्राजील पांचवा सबसे प्रभावित देश, यहां 2.33 लाख मरीज

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुएहैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। नेपाल में शनिवार को महामारी से पहली मौत हुई। यहां एक 29 साल की महिला की जान चली गई। उधर, अमेरिका, स्पेन, रूस और ब्रिटेन के बाद पांचवा सबसे ज्यादा प्रभावित दश ब्राजील हो गया है। यहां अब तक 2.33 लाख मरीज मिल चुके हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 15,07,773 90,113 3,39,232
स्पेन 2,76,505 27,563 1,92,253
रूस 2,72,043 2,537 58,226
ब्रिटेन 2,40,161 34,466 उपलब्ध नहीं
ब्राजील 2,33,511 15,662 89,672
इटली 2,24,760 31,763 1,22,810
फ्रांस 1,79,365 27,625 61,066
जर्मनी 1,76,247 8,027 1,52,600
तुर्की 1,48,067 4,096 1,08,137
ईरान 1,18,392 6,937 93,147

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
ट्रम्प ने फिर चीन पर निशाना साधा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट किया- चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा होने के बावजूद भी वह डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और सबसे बुरी बात विश्व व्यापार संगठनको इतनी कम रकम क्यों देता है। यहां उन्हें कथित तौर पर विकासशील देश माना जाता है। उन्हें अमेरिका या किसी अन्य की तुलना में ज्यादा सहूलियतें दी जाती हैं। चीन से फैले इस महामारी से पहले हमारी अर्थव्यवस्था सबको पीछे छोड़ रही थी। हम किसी भी देश के मुकाबले अच्छे थे। हम एक बार फिर वहां होंगे और जल्दीहोंगे।

अमेरिका: एक दिन में 1237 जान गई

अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

टेक्सास में ग्रॉसरी शॉप में जाने के लिए लाइन में लगे लोग।

ब्रिटेन: 19 लोग गिरफ्तार
लंदन में शनिवार को लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन किया। पुलिस ने इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लोग लॉकडाउन के नियमों के खिलाफ हाइड पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान लोगों का एक समूह काफी नजदीक आ गया। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 10 लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। ब्रिटेन में 13 मई से लॉकडाउन के नियमों में कुछ ढील देते हुए लोगों को पार्कों में जाने की इजाजत दी गई थी।

लंदन के हाइड पार्क में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों को हिरासत में लेती पुलिस।

इजरायल: 2 नए मामले
इजरायल में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के केवल दो नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। यहां शनिवार से स्कूल दोबारा खोल दिए गए हैं। यहां संक्रमण के 16,608 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 268 लोगों की मौत हुई है। स्कूलों में कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जा रही हैं। सभी छात्रों को परिजन के हस्ताक्षर वाला हेल्थ सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। बच्चों को एक-दूसरे से 6.5 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। 20 मई से लोगबीच पर जा सकेंगे। वहीं, 50 से ज्यादा लोगों के एक स्थान पर जमा होने पर पाबंदी जारी रहेगी।

जर्मनी: लोगों का प्रदर्शन
जर्मनी में लोग शनिवार को लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। खास बात ये है कि जर्मनी में ज्यादातर पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। चांसलर एंजेला मर्केल पहले ही कह चुकी हैं कि संक्रमण से बचने के लिए कुछ बंदिशें जारी रखना सरकार की मजबूरी है। यहां अब तक आठ हजार लोग मारे जा चुके हैं, जबकि एक लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर ब्राजील के मनौस शहर की है। इस पोस्टर में स्वास्थ्यकर्मी लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-usa-russia-spain-brazil-china-italy-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127310800.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.