एक दिन में 61 हजार 252 मरीज बढ़े, देश में अब तक 23.28 लाख केस; मुंबई के धारावी ने कोरोना को मात दी, 10 दिनों में एक भी मौत नहीं

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी से अच्छी खबर है। अफसरों का कहना है कि 10 दिनों में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। मंगलवार को यहां 24 केस सामने आए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आंकड़ों के मुताबिक, धारावी में अब तक 2634 केस आ चुके हैं। अब यहां सिर्फ 81 एक्टिव केस हैं। 2295 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 258 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 23 लाख 28 हजार 405 हो गई है। मंगलवार को 61 हजार 252 मरीज बढ़े। वहीं, 835 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 60 हजार 963 मरीज बढ़े और 834 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 लाख 29 हजार 639 हो गई है। इनमें 6 लाख 43 हजार 948 एक्टिव केस हैं। वहीं, 16 लाख 30 हजार 600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 46 हजार 91 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 11 अगस्त को देश में 7 लाख 33 हजार 449 टेस्ट किए गए। इसके साथ अब तक 2 करोड़ 60 लाख 15 हजार 297 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

5 राज्यों को हाल

1. मध्यप्रदेश
प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया। संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि अब हर दिन 800 से ज्यादा नए केस और 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि इन 40 हजार में से 75.12% मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मप्र देश में ऐसा पांचवां राज्य है, जहां रिकवरी रेट 75% से ज्यादा है।
छह जिले अनूपपुर, सिवनी, मंडला, निवाड़ी, डिंडोरी और उमरिया में 100 से भी कम, जबकि आठ जिले सिंगरौली, बालाघाट, पन्ना, शहडोल, सीधी, अशोकनगर, गुना और आगर मालवा में 100 से 200 के बीच संक्रमित हैं। सभी 52 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस इंदौर में और सबसे कम छह केस अनूपपुर में हैं।

2. राजस्थान
जयपुर में पिछले 14 दिन से 100 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को 106 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई। जेके लोन अस्पताल में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य भवन में भी एक पॉजिटिव और मिला है। अकेले जयपुर में पॉजिटिव का आंकड़ा 6,700 तक पहुंच चुका है और 220 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार.
राज्य में मंगलवार को 83 हजार 344 कोरोना सैंपल की जांच हुई। इससे पहले एक हफ्ते से 75 हजार से ज्यादा जांचें हो रही थीं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 4071 मरीज बढ़े। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा में पार्टी के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह कोरोना को मात देकर मंगलवार को घर लौटे। उनकी पत्नी भी स्वस्थ हो चुकी हैं। पटना के डीएम और सिविल सर्जन भी कोरोना से मुक्त होकर काम पर लौट आए हैं।

4. महाराष्ट्र.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस दावे को गलत और झूठा बताया, जिसमें कोरोना मरीजों की जानकारी छुपाने और कोरोना से होने वाली मौतों को कम करके दिखाने की बात कही गई थी। मुंबई में मंगलवार को 917 मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 239 हो गई। वहीं, 48 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हजार 890 हो गई है।

5. उत्तरप्रदेश.

मंगलवार को प्रदेश में 5130 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा मिलने वाले मरीजों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से यहां 59 मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 48998 हो गई है। 80589 लोग ठीक हो चुके हैं।

उधर, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में मंगलवार को 22 लोग एक साथ पॉजिटिव आए, इसके बाद मंदिर परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मंदिरों में बिना भक्तों के ही कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां भी चल रही हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-12-august-2020-127610679.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.