हरियाणा में 46 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 23 अगस्त तक बूचड़खाने बंद; पंजाब में छह लाख नौकरियों का ऐलान
आज आपके हाथ में अखबार नहीं होगा। 15 अगस्त के मौके पर अखबारों की छुट्टी थी। लेकिन, खबरों की नहीं। देश और आपके राज्य की कई खबरें हैं जो आपको जाननी चाहिए। बिना अखबार वाले इस दिन, दैनिक भास्कर ऐप आपके लिए देश-दुनिया के साथ ही आपके राज्य और शहर की बड़ी खबरें लेकर आया है। यहां हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की बड़ी खबरें जानिए....
1. हरियाणा में 46,410 कोरोना मरीज हुए
हरियाणा में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 46, 410 पहुंच गई है। इनमें 83.90% यानी 38, 939 मरीज ठीक हो चुके हैं। 146 की हालत नाजुक है। 127 ऑक्सीजन और 19 वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। राहत की बात यह है कि अब संक्रमण के मामले 31 दिन में दोगुने हो रहे हैं। कोरोना से अब तक 528 मौतें हो चुकी हैं। मृत्युदर 1.14 फीसदी है।
पढ़िए पूरी खबर....
2. हरियाणा में पर्युषण पर्व के चलते 23 अगस्त तक बूचड़खाने बंद
जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते हरियाणा में 23 अगस्त तक सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक- 15 अगस्त से 23 अगस्त तक सभी बूचड़खाने बंद रहेंगे।
पढ़िए पूरी खबर....
हरियाणा:जैन धर्म के पर्युषण पर्व के चलते प्रदेश में 23 अगस्त तक बंद रहेंगे बूचड़खाने
3. सिरसा में सीवेज में गिरे किसान की तलाश 5वें दिन भी जारी
सिरसा के नटार गांव में सीवेज में गिरे 25 साल के किसान काली का शव बुधवार से अब तक नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। 20 मेनहोल में से 15 चेक किए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि आज बाकी 5 भी चेक कर लिए जाएंगे।
पढ़िए पूरी खबर....
4. शिक्षा विभाग के 3159 क्लर्कों का ऑनलाइन ट्रांसफर
हरियाणा शिक्षा विभाग में पहली बार 3159 क्लर्कों का ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया। कई क्लर्कों को मनमाफिक तैनाती नहीं मिली। इन्हें 150 से 200 किलोमीटर ट्रांसफर किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर....
5. कैप्टन सरकार ने छह लाख नौकरियों का ऐलान किया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। कैप्टन ने मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में सरकारी क्षेत्र में एक लाख नौकरियों समेत कुल छह लाख नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी।
पढ़िए पूरी खबर....
पंजाब:कैप्टन सरकार ने सरकारी क्षेत्र में एक लाख नौकरियों समेत कुल छह लाख नौकरियों का किया ऐलान
6. पंजाब: जालंधर में सेवादार की लाश मिली
जालंधर में शनिवार शाम एक गुरुद्वारे के कुएं से शव मिला। इसकी पहचान गुरुद्वारे के लंगर हॉल के सेवादार के रूप में हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सेवादार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पढ़िए पूरी खबर...
जालंधर की घटना:गुरुद्वारा परिसर में कुएं से सेवादार की लाश मिली, घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/local/haryana/news/big-breaking-news-of-haryana-punjab-and-chandigarh-live-and-latest-update-127620344.html
कोई टिप्पणी नहीं