दिल्ली में आईएस का आतंकी आईईडी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, पुलिस और आतंकी के बीच फायरिंग भी हुई

त्योहार पर आतंकी खतरा बना हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास आईईडी विस्फोटक भी मिला है। पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान बताया जा रहा है। पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर शुक्रवार रात यह कार्रवाई की। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने यह जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकी कुछ बड़े लोगों की रेकी कर रहा था। साजिश में शामिल कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धौला कुआं इलाके से आतंकी को गिरफ्तार किया। (फाइल फोटो)


source /national/news/is-terrorist-arrested-in-delhi-with-ied-explosive-firing-between-police-and-terrorist-also-127640409.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.