अलजजीरा करेगा मैच फिक्सिंग का पर्दाफाश

 

फुटबॉल को विश्व का नंबर 1 खेल माना जाता है, इसके बावजूद आज तक इस खेल में मैच फिक्सिंग के मामले काफी कम ही सामने आए हैं. जबकि दूसरी ओर क्रिकेट को दुनियाभर में दूसरे नंबर पर पसंद किया जाता है लेकिन इसमें मैच फिक्सिंग के आज तक इतने केस सामने आ चुके हैं जिनकी कोई सीमा नहीं.

क्रिकेट काफी समय से अपने मैच फिक्सिंग के लिए बदनाम है और अब इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है. आईसीसी ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे क्रिकेट में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके. लेकिन पिछले कुछ दिनों में क्रिकेट एसोसिएशन की ये परेशानी और भी ज्यादा बढने वाली है, क्योंकि विश्व का सबसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल अलजजीरा ने एक नई इंवेस्टिगेटिव डॉक्यूमेंट्री बनाई है जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है.

इस डॉक्यूमेंट्री में करीब 15 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के फिक्स होने का दावा है. इस फिल्म में ज्यादातर मैच फिक्सिंग भारतीय क्रिकेटर्स के ऊपर हैं. अलीन मुनावर एक ऐसा शख्स है जिसने 15 मैचों में 26 फिक्सिंग की थी जिनमें से 25 बार वह सही साबित हुआ.

बता दें कि अलीन पर २०११-२०१२ के बीच 6 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैच फिक्सिंग का आरोप है. इस डॉक्यूमेंट्री में नीचे दिए गए क्रिकेट मैचों की फिक्सिंग का दावा किया गया है -

ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड, वनडे, २१ जनवरी २०११

ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे, वनडे कप, २१ फरवरी २०११

इंग्लैंड जिम्बाब्वे, वनडे वर्ल्ड कप, २२ फरवरी २०११

इंग्लैंड साउथ अफ्रीका, वनडे वर्ल्ड कप, ६ मार्च २०११

इंग्लैंड बांग्लादेश, वनडे वर्ल्ड कप, ११मार्च २०११

ऑस्ट्रेलिया केन्या, वनडे वर्ल्ड कप, १३ मार्च २०११

इंग्लैंड भारत, टेस्ट, २१-२५ जुलाई २०११

साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट, ९-११ नवंबर २०११

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड, टेस्ट, ९-१२ दिसंबर २०११

इंग्लैंड पाकिस्तान, टेस्ट, १७-१९ जनवरी २०१२

इंग्लैंड पाकिस्तान, टेस्ट, २५-२८ जनवरी २०१२

इंग्लैंड पाकिस्तान, टेस्ट, ३-६ फरवरी २०१२

श्रीलंका जिम्बाब्वे, टी२० वर्ल्ड कप, १८ सितंबर २०१२

इंग्लैंड अफ्गानिस्तान, टी२० वर्ल्ड कप, २१ सितंबर २०१२

साउथ अफ्रीका पाकिस्तान, टी२० वर्ल्ड कप, २८ सितंबर २०१२

अलजजीरा का दावा है कि इन मैच फिक्सिंग में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के मैचों के बीच फिक्सिंग की गई थी. साथ ही अलजजीरा का कहना है कि इसमें ऐसे भी मैच हैं जिनमें दोनो ही टीमों ने फिक्सिंग की थी.

अलजजीरा ने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री का नाम दी मुनावर फाइल्स रखा है, जिसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में एक कॉल रिकॉर्डिंग दिखाई जाएगी, जिसमें मुनावर इंग्लैंड के एक क्रिकेटर से मैच फिक्सिंग के लिए बात कर रहा है. दोनों के बीच काफी देर तक स्पॉट फिक्सिंग को लेकर चर्चा चलती है.

इस डॉक्यूमेंट्री में आपको देखने को मिलेगा कि मुनावर कैसे मैच फिक्सिंग के तुरंत बाद ही क्रिकेटर के अकाउंट में पैसे भेजता है और यह पूरी फिक्सिंग किस तरह और कहां से की जाती है, इस डॉक्यूमेंट्री में आपको मैच फिक्सिंग से जुडे हर एक पहलू के बारे में बताया जाएगा. साथ ही फिल्म में सुनाई जाने वाली कॉल रिकॉर्डिंग को अलजजीरा ने फ़ॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था जिसमें ये सामने आया कि यह रिकॉर्डिंग बिल्कुल असली है और इसके साथ किसी भी प्रकार की कोई छेडछाड नहीं की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.