नेशनल डेस्क. राहुल गांधी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो मीडियाकर्मियों से उनकी बातचीत के ठीक पहले का है। इस वीडियो में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल को बता रहे हैं कि किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर उन्हें क्या बोलना है। इसी वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भिड़ गई हैं। दरअसल ईरानी ने अपने सोशल मीडिया इस वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है'। बदले में कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्हें ट्रोल कहते हुए इसी तंज का उन्हें जोरदार जवाब दिया।
क्या है उस वीडियो में...
- स्मृति ईरानी ने जिस वीडियो को लेकर राहुल गांधी को ताना मारा है, वो वीडियो मंगलवार का है, जब राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया था।
- उस वीडियो में अहमद पटेल, गुलामनबी आजाद, अभिषेक मनु सिंघवी और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पटेल और सिंधिया राहुल को बताते दिख रहे हैं कि किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर उन्हें क्या बोलना है।
- वीडियो में अहमद पटेल, राहुल से कह रहे हैं, 'आई एग्री'। साथ ही वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया साफ तौर पर राहुल गांधी से यह कहते नजर आ रहे हैं कि, 'जो मोदी नहीं कर पाए, वो मैं करके दिखा चुका हूं। केंद्र सरकार से भी सहायता मिलनी चाहिए।'
- इसी वीडियो को स्मृति ईरानी और फिर भाजपा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राहुल पर तंज कसा है। भाजपा ने लिखा, बस 2 मिनट की प्रेस ब्रीफिंग के लिए राहुल गांधी को उनकी पार्टी के तीन नेता 'ट्यूशन' दे रहे हैं। वहीं ईरानी ने लिखा, 'आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है'
- इस दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि दो राज्यों में कांग्रेस सरकार बनने के 6 घंटे के अंदर हमने किसानों का कर्ज माफ कर दिया, वहीं पीएम मोदी साढ़े चार साल के शासन में भी ऐसा नहीं कर पाए।
प्रियंका चतुर्वेदी ने दियाये जवाब
- स्मृति ईरानी के वीडियो शेयर करने के बाद उन्हें कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की ओर से जवाब मिला। प्रियंका ने ईरानी को ट्रोल बताते हुए लिखा सपने दिखाने और फिर उन्हें जुमले बताने की ट्यूशन तो भाजपा कार्यालय में ही मिलती है।
- प्रियंका ने लिखा, 'डियर ट्रोल, सपने दिखाने के बाद उन्हें जुमले बता देना और झूठ परोसने की ट्यूशन तो पक्का भाजपा कार्यालय में मिलती है! चलो मैडम, ट्यूशन लेकर ही सही, प्रधानमंत्री मोदी से कहो एक प्रेस वार्ता खुद भी तो करें, बहुत जवाब देने हैं, देश इंतजार कर रहा है। मंजूर है?
आजकल सपना दिखाने के लिए भी ट्यूशन लेनी पड़ती है ??? pic.twitter.com/Z6ZL3MOQhq
— Smriti Z Irani (@smritiirani) 18 December 2018
डियर ट्रोल,
सपनें दिखाने के बाद उन्हें जुमले बता देना और झूठ परोसने की ट्यूशन तो पक्का भाजपा कार्यालय में मिलती है!
चलो मैडम, ट्यूशन ले कर ही सही, प्रधानमंत्री मोदी से कहो एक प्रेस वार्ता खुद भी तो करें, बहुत जवाब देने हैं, देश इंतजार कर रहा है
मंज़ूर है? https://t.co/u09Ktv7lLd— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) 18 December 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ