नई दिल्ली.राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीनचिट मिलने के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। पार्टी अब सोमवार को कांग्रेस को घेरने के लिए70 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। भाजपा ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की साजिश को जनता के सामने उजागर करेंगे।
उत्तरप्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात केमुख्यमंत्री विजय रुपाणीऔर असम के मुख्यमंत्रीसर्बानंद सोनोवाल अपने-अपने राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के संगठनात्मक नेता अलग-अलग जगहों पर मीडिया से बातचीत करेंगे।
राफेल डील में शक की गुंजाइश नहीं- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राफेल डील की जांच की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं।शीर्षअदालतने कहा था कि राफेल विमान खरीदी की प्रक्रिया में शक की कोई गुंजाइश नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
कांग्रेस ने जेपीसी से जांचकी मांग दोहराई
राफेल डील को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग दोहराई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि अगर जेपीसी जांच होती हैतो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिजनेसमैन अनिल अंबानी कितना भी छुप लें, वे बच नहीं पाएंगे।
अब कोई जांच की जरूरत नहीं- जेटली
कांग्रेस द्वारा जेपीसी की मांग पर जेटली ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राफेल को एक तरह से कानूनी वैधता मिल गई है। कोर्ट के फैसले के बाद किसी भी राजनीतिक निकाय द्वारा जांच की बात नहीं रह जाती। ऐसा करना कोर्ट का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदों का कैग के पास ऑडिट रिव्यू होता है, इसके बाद इसे पीएसी के पास भेजा जाता है। कोर्ट के सामने हमने सही तथ्य रखे हैं। राफेल का ऑडिट रिव्यू कैग के पास लंबित है। जैसे ही यह रिपोर्ट आ जाएगी, उसे पीएसी के पास भेजा जाएगा। राफेल मामले में कांग्रेस पहले गलत तथ्य लेकर आई, अब वह फैसले को भी गलत ठहरा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ