आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मैनचेस्टर/नई दिल्ली. सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। विराट कोहली ने मैच के बाद कहा-45 मिनट के खराबक्रिकेट ने हमें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिणामको निराशाजनक बताया। मोदी ने ट्वीट किया-टीम इंडिया के जुझारूपन को देखकर अच्छा लगा।
धोनी के संन्यास से जुड़े सवाल पर कोहली ने कहा- उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में हमें कुछ नहीं बताया। कोहली ने कहा-हमें पता था कि कल हमारा दिन अच्छा था। जो कुछ चाहिए था, वही हुआ। हमें लगता है कि हमारे पास मौका था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय देना चाहिए। रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छी साझेदारी की। धोनी का रन आउट होना मैच का टर्निंग पाइंट रहा। हालांकि, हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया।
जीत-हार जीवन का एक हिस्सा- मोदी
मोदी ने कहा,"भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की, जिस पर हमें बहुत गर्व है। जीत और हार जीवन का एक हिस्सा है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।''
A disappointing result, but good to see #TeamIndia's fighting spirit till the very end.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2019
India batted, bowled, fielded well throughout the tournament, of which we are very proud.
Wins and losses are a part of life. Best wishes to the team for their future endeavours. #INDvsNZ
टीमप्यार और आदर की हकदार- राहुल
राहुल गांधी ने ट्वीट किया-भले ही आज करोड़ोंदिल टूटे हों। लेकिन टीम इंडिया ने लड़ाई जारी रखी। आप प्यार और आदर के हकदार हैं।
Though they're a billion broken hearts tonight, Team India, you put up a great fight and are deserving of our love & respect.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2019
Congratulations to New Zealand on their well earned win, that gives them a place in the World Cup final. #INDvNZ #CWC19
कैलाश विजयवर्गीय
खेल में हार जीत चलती है। मगर प्रेशर के समय मे भी चेजिंग करते समय अदम्य साहस और धैर्य का परिचय दिया भारतीय खिलाड़ियों ने आज।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 10, 2019
पूरे विश्व कप क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के हर क्षेत्र में विश्व मे अपनी छाप छोड़ी जो प्रशंसनीय है।@imVkohli @msdhoni @imjadeja @RaviShastriOfc
ज्योतिरादित्य सिंधिया
Team India has played like champions throughout this World Cup. NewZealand held onto their nerves right till the end & bowled exceptionally well with the new ball
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) July 10, 2019
In awe of the comeback staged by Jadeja & Dhoni who almost snatched the match away
Chin up, men in blue. Well played!
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
0 टिप्पणियाँ