विपक्ष के नेता समेत कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पणजी. गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल होगए। इनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस के विधायक राज्य में विकास देखकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने भाजपा के सामने कोई भी शर्त नहीं रखी। सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 27 हो गई है।

गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने बताया कि दो-तिहाई कांग्रेस विधायक अलग होकर भाजपा में शामिल हुए। उनका विलय नियमों के तहत हुआ।

कई मौकोंके बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी- कावलेकर

कांग्रेस नेता कावलेकर ने कहा कि हम 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए, क्योंकि मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। मैं सदन में विपक्ष का नेता था, इसके बावजूद हमारी विधानसभा में काम नहीं हुआ। अगर कोई काम नहीं होगा, तो लोग हमें अगली बार कैसे चुनेंगे। कांग्रेस ने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। कई मौके थे कि हम (कांग्रेस) सरकार बना सकते थे, लेकिन एकता ना होने के चलते हम ऐसा नहीं कर सके।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
goa। 10 Congress MLAs, along with their Opposition Leader, have merged with BJP

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ