भाजपा और कांग्रेस के विधायक दो जगह भेजे गए, सिंधिया ने कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में जारी सियासी हलचल की स्थिति कुछ-कुछ साफ होती जा रही है। कांग्रेस छोड़ने के 27 घंटे बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार दोपहर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार दोपहर 12.10 बजे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की थी। इसके बाद मप्र की राजनीति में बहुत कुछ बदल गया। 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अपना गढ़ बचाने के लिए भाजपा ने अपने विधायक हरियाणा के मनेसर और कांग्रेस ने जयपुर भेजे हैं। कुछ विधायक भोपाल और बागी विधायक बेंगलुरु में हैं।

सिंधिया ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कहा कि कर्जमाफी और रोजगार के मामले पर मध्यप्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। ट्रांसफर और भ्रष्टाचार का माफिया राज्य में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मन बहुत व्यथित था। कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है, जिसकी स्थापना हुई थी।

भाजपा के हुए सिंधिया

दिन: बुधवार, वक्त: दोपहर: 2.30 बजे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नए सफर पर सिंधिया

जगह: दिल्ली स्थित घर, समय:दोपहर 2.10 बजेभाजपा मुख्यालय के लिए निकले

सिंधिया को लेने के लिए भाजपा ने अपनेप्रवक्ता जफर आलम को भेजा था।

कांग्रेस की कुनबे को बचाने की कोशिश की

जगह: भोपाल एयरपोर्ट, समय: बुधवार सुबह 10 बजे

कांग्रेस विधायकों को जयपुर भेजा गया।

भाजपा ने भी विधायकों को सुरक्षित जगह भेजा

जगह: भोपाल एयरपोर्ट, समय: मंगलवार रात 11:30बजे

मंगलवार रात को भाजपा ने अपने विधायकों को हरियाणा के मनेसर भेजा।

कांग्रेस के बागी विधायकों का इस्तीफा, देने पहुंचे भाजपा नेता

जगह: भोपाल में स्पीकर का घर, समय: मंगलवार शाम 5:44 बजे

भाजपा नरोत्तम मिश्रा 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति के घर पर पहुंचे।

पता बदला, नेम प्लेट अब भाजपा कार्यालय में लगेगी

जगह: भोपाल में कांग्रेस का दफ्तर, समय: मंगलवार शाम 5:10बजे

सिंधिया के इस्तीफा के बाद भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में लगी उनकी नेम प्लेट हटा दी गई।

इस्तीफों के साथ बागी विधायक
जगह: बेंगलुरु का रिजॉर्ट, समय: मंगलवार दोपहर 2 बजे

6 मंत्रियों समेत सिंधिया गुट के 19 विधायक बेंगलुरु में अपने इस्तीफे के साथ।

सिंधिया का इस्तीफा

जगह: दिल्ली, समय: मंगलवार दोपहर 12.10 बजे

सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की चिट्‌ठी ट्वीट की।

मोदी-शाह के बाद बैठक
जगह: पीएम आवास, समय: मंगलवार दोपहर 11.55 बजे

अमित शाह और सिंधिया मंगलवार को मोदी के साथ मुलाकात के बाद एक साथ निकले।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
भाजपा मुख्यालय में सिंधिया ने बुधवार को सदस्यता ग्रहण की। साथ में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।


source /national/news/kamal-nath-mp-govt-political-crisis-timeline-latest-news-photos-updates-know-what-happened-in-madhya-pradesh-politics-126949172.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.