भारत में संक्रमण अभी स्टेज-II में, अगर 30 दिन में पर्याप्त उपाय किए तो स्टेज-III में पहुंचने से रोका जा सकता है

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस अभी स्टेज सेकंड में है। अगर इसे फैलने से नहीं रोका गया तो यह 30 दिनों संक्रमण के तीसरे स्टेज में पहुंच जाएगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा, ‘‘अगले स्टेज में वायरस को रोकने के लिए 30 दिन हैं। यदि पर्याप्त उपाय किए तो स्टेज-III में पहुंचने से रोका जा सकता है। सरकार इस दिशा में आगे बढ़ गई है। वायरस से निपटने के लिए देश में जहां भी संक्रमण फैला वहां इसके लिए तैयारियां स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों के अनुकूल की गई हैं।’’

थर्ड स्टेज में वायरस लोगों में फैलना शुरू होता है। फोर्थ स्टेज में पहुंचने पर यह स्थानीय स्तर पर महामारी का रूप लेता है। इस स्थिति यह कह पाना कि यह कब खत्म होगा मुश्किल होता है। चीन और इटली कोरोनावायरस के संक्रमण में स्टेज 6 में पहुंच गए हैं।

वायरस देश में सीमित जगहों पर
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुख्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. आरआर गंगाखेडकर ने बताया कि संक्रमण ऐसे लोगों से फैला जिनकी अपनी ट्रैवल हिस्ट्री है। जिन्होंने वायरस प्रभावित देशों की यात्राएं की और संक्रमित लोगों के संपर्क आए। अभी जिन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे, उनकी जांच की गई। जिन लोगों में फ्लू और सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि वायरस का प्रभाव देश में भी सीमित जगहों पर ही है।

किस स्टेज में क्या बदलाव होते हैं

  • फर्स्ट स्टेज में वायरस संक्रमित जगहों से ट्रांसमिटेड होता है
  • सेकंड स्टेज में स्थानीय लोगों में यह फैलना शुरू होता है और कुछ केस सामने आते हैं
  • तीसरे स्टेज में यह बड़े पैमाने पर समुदायों के बीच फैलना शुरू होता है
  • फोर्थ स्टेज में बीमारी महामारी का रूप लेती है, कब-कहां खत्म होगी पता नहीं होता।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो प्रतीकात्मक।


source /national/news/in-30-days-getting-to-third-stage-from-stage-second-stopping-it-before-becoming-an-epidemic-is-the-first-priority-126969606.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.