पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 संक्रमित बढ़े, अब तक 3.95 लाख केस; दिल्ली में मरीजों की संख्या 50 हजार के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3 लाख 95 हजार 812 हो गई। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14721 मामले सामने आए। वहीं, 9026 मरीज स्वस्थ भी हुए। अच्छी खबर यह है कि देश में 24 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ हुए लोगों की संख्या मरीजोंसे ज्यादा हो गई।

उधर, दिल्ली से बुरी खबर आ रही है। यहां मरीजों की संख्या 50 हजार के पार चली गई। शुक्रवार कोराजधानी में रिकॉर्ड3137 मरीज बढ़े। यह अब तक सबसे ज्यादा आंकड़ा है।वहीं, 66 मौतें हुईं।इसके साथ राजधानी में मौतें भी 2035 हो गई हैं।

उधर, देश में शुक्रवार को 365 मौतें हुईं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 165 मरीजों ने दम तोड़ा। तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन 2 हजार मरीज बढ़े। यहां शुक्रवार को 2115 नए संक्रमित मिले। उत्तर प्रदेश में 809, गुजरात में 540, हरियाणा में 525,राजस्थान में 299, मध्यप्रदेश में 156 मामले सामने आए।यह आंकड़े covid19india.org और राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

5 दिन,जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
19 जून 14721
18 जून 13826
17 जून 13107
13 जून 12031
14 जून 11374

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 156 मामले सामने आए। इसमें इंदौर और भोपाल में 55-55 और रतलाम, मंदसौर और देवास में 3-3 मरीज मिले।रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में तैनात रैपिड एक्शन फोर्स की 107वीं बटालियन के 7 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन जवानों के संपर्क में आए लगभग 170 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

यह तस्वीर भोपाल के ताज-उल-मस्जिदकी है। अनलॉक-1 में धर्मस्थल खुलने के बाद कल पहला जुमा था। इबादत के लिए मस्जिद पहुंचे लोगों ने मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। इससे पहले 20 मार्च को जुमे की सामूहिक नमाज मस्जिदों में अदा की गई थी।

महाराष्ट्र: राज्य मेंशुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 3827 मरीज मिले, जबकि 142 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 1935 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 62 हजार 773 हो गई है।

उत्तरप्रदेश:पिछले 24 घंटों में 809 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। कुल एक्टिव केस 6092 हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 9995 और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 507 है।सहारनपुर में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 हो गई है।

यह तस्वीर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की है। यहां शुक्रवार को 25 नए मामले सामने आए। इसके साथ इस जिले में संक्रमितों की संख्या 330 तक पहुंच गई है।

राजस्थान:राजस्थान में शुक्रवार को 299नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 55, जयपुर में 33, जोधपुर में 38, पाली में 24, नागौर में 16, अलवर, झुंझून और भीलवाड़ा में 14-14 मरीज मिले। राज्य में इस वायरस से अब तक 333 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार: बिहार में शुक्रवार को 250 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 5 मरीजों की जान गई।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गोपालगंज में 35, बक्सर में 36, सीवान में 19,पटना में 15, बेगूसराय में 12, मुजफ्फरपुर में 15 और नवादा में 8 मरीज मिले। राज्य में अब तक 5098 मरीज ठीक हुए हैं।

यह फोटो पटना के रबींद्र बालिका इंटर-कॉलेज की है। यहां सीआरपीएफ के संक्रमित जवानों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को यहां भारी बारिश होने से पानी जमा हो गया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की है। यहां मेडिकल स्टाफ ने लोगों के सैंपल लिए। राजधानी में अब कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे होम आईसोलेशन से पहले 5 दिन क्वारैंटाइन सेंटर में रहना होगा।


source https://www.bhaskar.com/national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-20-june-127428665.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.