मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए मतदान शुरू, दोनों दलों की कोशिश पहले उनके विधायक मतदान कर दें

प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की कोशिश है कि पहले उनके विधायक मतदान कर दें। इसके लिए भाजपा विधायक करीब साढ़े आठ बजे ही विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर इकट्ठे होने के बाद विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। फिलहाल विधानसभा के गेट पर विधायकों की थर्मल सक्रीनिंग के बाद प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जा रहा है। यहां उनसे लिखित में उनकी और परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 3 सीटों पर चुनाव टाल दिए गए थे।

चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सौलंकी भाजपा प्रत्याशी है। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
श्यामला हिल्स अपने निवास से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ठीक 8.55 पर विधानसभा के लिए निकले।


source /national/news/rajya-sabha-election-2020-madhya-pradesh-bjp-congress-candidate-updates-jyotiraditya-scindia-sumer-solanki-and-digvijay-singh-and-phool-singh-baraiya-127425728.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.