अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी रैलियां स्थगित कीं, ब्रिटेन ने संक्रमण के आंकड़े जारी करने पर रोक लगाई, दुनिया में मौतों का आंकड़ा 6 लाख के पार

दुनियामें कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 44लाख 22हजार 471लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86लाख 11हजार 657ठीक हो चुके हैं और 6लाख 4हजार 823की जान जा चुकीहै। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैंटेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा।
ब्रिटेन ने महामारी के आंकड़ों के अपडेट जारी करने पर रोक लगा दी है। यहां पर मौत के आंकड़ों में कुछ गड़बड़ी सामने आई थी। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने संक्रमण के आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई है। अब तक देश में 45 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,33,271 1,42,877 17,75,219
ब्राजील 20,75,246 78,817 13,66,775
भारत 10,77,864 26,828 6,77,630
रूस 7,65,437 12,247 5,46,863
द.अफ्रीका 3,50,879 4,948 1,82,230
पेरू 3,49,500 12,998 2,38,086
मैक्सिको 3,38,913 38,888 2,13,006
चिली 3,28,846 8,445 2,99,449
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,066 45,233 उपलब्ध नहीं

इजराइल:तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले करीब तीन महीने पहले18 अप्रैल को इतनी मौतें हुई थी। शनिवार को यहां रिकार्ड 1906 मामले भी सामने आए।। देश में फिलहाल 27 हजार 616 संक्रमित हैं। 589 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 217 की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां 21 हजार 348 लोग ठीक भी हुए हैं।

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। इस दौरान प्रदर्शनकारी मास्क लगाए नजर आए।

बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 2 हजार 66 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। यहां पर 2 जुलाई को सबसे ज्यादा 4 हजार 209 मामले सामने आए थे। देश में अब तक 2 हजार 581 मौतें हुई हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में मास्क लगाना जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नए नियमों का ऐलान किया है। यहां मेलबर्न और मिशेल शायर में घर से निकलने से पहले मास्क लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर 200 डॉलर (करीब 15 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम बुधवार रात से लागू होंगे। यहां बीते हफ्ते 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि, जरूरी कामों के लिए लोग अपने घरों से निकल सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया डिफेंस फोर्स के जवान 30 जून को विक्टोरिया और मेलबर्न की सीमा पर गाड़ियों से आने वाले लोगों की जांच करते हुए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-cases-china-and-italy-coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127529083.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.