संजीव बालियान ने कहा- जामिया-जेएनयू में वेस्ट यूपी वालों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाना भूल जाएंगे

मेरठ. नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्रीय मंत्री औरमुजफ्फरनगर के सांसद डाॅ. संजीव बालियान ने एक विवादास्पदबयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेशके छात्रों को जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया और एएमयू में 10 फीसद आरक्षण दे दिया जाए तो वहां लोग टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाना भूल जाएंगे। वेस्ट यूपी वाले उनका इलाज कर देंगे। बालियान बुधवार को मेरठ के शताब्‍दी नगर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी मेंरैली को संबोधित कर रहे थे।

बालियान ने कहा- ''8 हजार छात्र जेएनयू, 8 हजार जामिया व एएमयू में हैं, जहां विरोध हो रहा है। उनसे ज्यादा छात्र तो हमारे मेरठ कॉलेज में ही हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं।'' आगे कहा-अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और जामिया विश्वविद्यालय मेंजो विरोध कर रहे हैं वह सब राजनीति के तहत हो रहा है। जेएनयू और जामिया में मिलाकर जितने छात्र पढ़ते हैं उससे ज्यादा तो यहां मेरठ कॉलेज में सीएए के पक्ष में बैठ चुके हैं।

राजनाथ ने कहा-सीएए हमारा वादा, हमने पूरा किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रैली में कहा- सीएए हमारा वादा था, हमने अपना वादा पूरा किया है। हमने कोई अपराध नहीं किया। लेकिन, इसे हिन्दू और मुसलमान के नजरिये से देखा जा रहा है। संदेह चाहे कोई भी कर ले, हमारे प्रधानमंत्री धर्म के आधार पर नहीं, इंसानियत के आधार पर सोचते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा- जो मुसलमान भारत का नागरिक है, कोई मां का लाल उसे छू नहीं पाएगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मेरठ में सीएए के समर्थन में रैली को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने संबोधित किया।


source /uttar-pradesh/meerut/news/sanjeev-balyan-said-give-10-percent-reservation-to-the-people-of-west-up-in-jamia-and-jnu-forget-to-shout-slogans-126587196.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.