कैलाश विजयवर्गीय बोले- बांग्लादेशी आतंकी इंदौर में डेढ़ साल तक मेरी रेकी करता रहा, घर में मजदूरी करने तक पहुंचा

इंदौर.भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि एक बांग्लादेशी आतंकी ने इंदौर में डेढ़ साल तक मुझ पर करीब से नजर रखी। रेकी करने के लिए वह मेरे घर पर मजदूरी करने तक पहुंच गया था। मेरे घर पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों कीखाने की आदत से हमें शक हुआ, वे सिर्फ पोहा खाते थे। गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली में कैलाश ने पश्चिम बंगाल में रहने वाले घुसपैठियों के इंदौर में होने से जुड़ा घटनाक्रम बताया।

  • उन्होंने कहा, ''कुछ समय पहले हमारे यहां मकान का काम चल रहा था। एक दिन मैं रात करीब 9 बजे घर पहुंचा तो देखा कि काम करने वाले पांच-छह मजदूर एक साथ एक थाली में ढेर सारा पोहा लेकर खा रहे हैं। मुझे बड़ा अजीब लगा, मैंने सुपरवाइजर से पूछा कि इन्हें खाने में रोटी क्यों नहीं दी गई। इस पर सुपरवाइजर बोला- ये लोग रोटी खाते ही नहीं, पोहाही खाते हैं। इस पर मैंने कहा- ये कौन से देश के हैं, जो पोहा ही खाते हैं।''
  • ''जब मैंने मजदूरों से पूछा कि तुम लोग कहां से हो तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। सुपरवाइजर ने बताया कि ये बंगाल के हैं। क्योंकि मैं बंगाल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं इसलिए मैंने पूछा बंगाल में कौन से जिले से हो तो कुछ नहीं बता पाए। इस मुझे संदेश हुआ। सुपरवाइजर ने बताया कि कहीं बाहर के हैं और सस्ते में काम करते हैं। ये मजदूर सुबह 9 से रात 9 बजे काम करते हैं। दो टाइम का खाना और 300 रुपए रोज लेते हैं। वे मजदूरबांग्लादेशीथे। मुझे शक होने पर उन्होंने काम बंद कर दिया।''

'आतंकी ने मेरी रेकी की, इसके बाद सुरक्षा गार्ड रखे हैं'

विजयवर्गीय नेकहा, ''आपने मुझे कभी सुरक्षा गार्ड के साथ चलते नहीं देखा होगा। मंत्री रहते हुए भी कभी सुरक्षाकर्मी नहीं रखे। आपको आश्यर्च होगा कि बांग्लादेश का एक आतंकीडेढ़ साल से मेरी रेकी कर रहा था। बंगाल में एक घुसपैठिए की गिरफ्तारी के खुलासे के बाद मेरी सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब मैं बाहर निकलता हूं तो 6 हथियारबंद जवानसाथ होते हैं। इंदौर में रहते हुए कभी ऐसा नहीं सोचा था। यानी साफ है कि वोट बैंक की राजनीति की खातिर बंगाल जैसे राज्य में घुसपैठिएबड़ी संख्या में रह रहे हैं और उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। देश में क्या हो रहा है? क्या कोई बाहरी आकर इतना आतंक फैलाएगा? इसलिए सीएए को फैलाई जा रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें। यह देशहित में है और इससे असली शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी और घुसपैठिए बाहर होंगे, जो कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।''



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इंदौर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में यह खुलासा किया।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/bjp-general-secretary-vijayvargiya-said-bangladeshi-terrorist-came-to-rake-me-in-indore-so-i-got-security-126587625.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.