14 मंजिला इमारत में आग; 660° गर्मी में 12 घंटे जूझते रहे 500 कर्मी, दुकानों को जलते देख रो पड़े व्यापारी

सूरत. पुणा कुंभारिया रोड स्थित सारोली में 14 मंजिला रघुवीर सीलियम टेक्सटाइल मार्केट में मंगलवार तड़के 3.30 बजे आग लगी। आग से तापमान 660 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा बढ़ गया था। इससे बिल्डिंग में लगा एल्युमीनियम पिघलकर गिरने लगा। बिल्डिंग के बाहर इस तरह एल्युमीनियिम का एलिवेशन लगाया गया था कि फायर फाइटर तो छोड़िए पानी भी अंदर नहीं जा पा रहा था। इसकी वजह से लगभग 250 फायर फाइटर 12 घंटे तक आग बुझाने के लिए जूझते रहे। रात 1 बजे तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी।

व्यापारियों का कहना है कि आग से टेक्सटाइल मार्केटके दुकानों में रखा करोड़ों रुपए का कपड़ा और अन्य सामान खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए शहर के सभी फायर स्टेशनों के साथएलएनटी, रिलायंस, ओएनजीसी, क्रिफ्को जैसी कंपनियों से भी दमकलकर्मी और फायर इंजन पहुंचे थे। लगभग 100 इंजन और 128 पानी के टैंकर लगे। हर फायर इंजन तीन से चार बार चक्कर लगा रही थी। इस तरह लगभग 400 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।

250 दमकलकर्मियों के साथ सीआईएसएफ, एनडीआरएफ (वड़ोदरा से), मनपा के 130 मार्शल और पुलिस दल समेत 500 से ज्यादा कर्मी आग पर काबू करने में लगे थे। आग बुझान में 2 बूम वाटर ब्राउजर मशीन, 1 टीटीएल और 3 हाईड्रोलिक मशीन भी लगीथीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

14 दिन पहले भी इसी मार्केट में आग लगी थी

8 जनवरी को भी इसी मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। महानगरपालिका (मनपा) ने बीयूसी रद्द कर दी है। इमारत सील की जाएगी। मौके पर चारबजे फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से एसी कम्प्रेशर में ब्लास्ट हो रहा था। इसके अलावा वायरिंग, फर्नीचर, फायबर से भी आग तेजी से भड़की। इस मार्केट को सूरत अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सूडा) ने 10 जून 2016 को मंजूरी दी थी।


एल्युमिनियम की वजह से आगबेकाबू हुई
14 मंजिल की रघुवीर मार्केट ए, बी और सी विंग में हैं। फ्रंट यानी ए विंग में आग लगी। यहां विंग के बाहरी स्ट्रक्चर में एल्युमिनियम और फायबर के एलिवेशन लगे हैं, जिससे पानी आग तक पहुंच ही नहीं रहा था। ऐसे में 80 से 90% पानी बर्बाद हो रहा था। पहली विंग में लगी आग दूसरी और तीसरी विंग तक फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि फायरकर्मी इमारत के भीतर नहीं जा पा रहे थे। 8 से 10 बार बुझाने पर दोबारा आग भड़क उठती थी। पुणा-कुंभारियां रोड बंद कर दिया गया था। बिजली विभाग ने इलाके की करंट सप्लाई बंद कर दी थी। आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाल दिया गया था।

शादियों की सीजन के चलते गोदाम भरा पड़ा था
करोड़ों का माल जलते हुए व्यापारी देखते रहे। कुछ व्यापारियों की आंखों से आंसू निकल रहे थे। कपड़ा व्यापारी चंदू भाई उत्तमानी की सांतवीं मंजिल पर 22 दुकानें हैं। शादियों की सीजन के चलते गोदाम भरा पड़ा था। सूरत शॉप ब्रोकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि जिन व्यापारियों की दुकान में आग लगी है उनके लिए आसपास के मार्केट में निशुल्क दुकान देंगे।

70% दुकानें खाली थीं
भीषण आग से 300 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि नुकसान का कोई ऑफिशियल आंकड़ा दमकल विभाग ने नहीं बताया। इस मार्केट में 2000 वर्गफीट की करीब 500 दुकानें और गोदामें हैं। इनमें से 70% खाली है। 150 से ज्यादा दुकानों में आग लगी थी। सबसे पहले मार्केट के अंदर प्रवेश करने वाले मार्शल जिग्नेश मकवाना ने बताया कि अंदर धुआं और आंच इतनी ज्यादा थी कि कुछ नजर नहीं आया, इसलिए बाहर आना पड़ा। अंदर जाना बहुत मुश्किल था।

मनपा बोली- हमने फायर एनओसी नहीं दिया था
मनपा के फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के प्रमुख एनवी उपाध्याय ने कहा कि यह सूडा की हद का मामला है। हमारे यहां से इस इमारत का फायर एनओसी जारी नहीं किया गया था। इस बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की वजह से फायर फाइटरों को भीतर जाने में बहुत मुश्किल हुई। अगर इसे फायर एनओसी दिया गया होता तो इन सब बातों का पहले ही ध्यान रखा जाता।

रघुवीर मार्केट की इमारत प्लान के मुताबिक ही बनाई गई थी:सुडा
सूडा के सीईओ चंद्रकांत नेमा ने बताया- रघुवीर मार्केट की इमारत प्लान के मुताबिक ही बनाई गई थी। बिल्डिंग में अतिरिक्त निर्माण नहीं किया गया था। अब इसका बीयूसी रद्द कर दिया गया है। फायर एनओसी रिन्यू भी नहीं कराया था। मनपा आयुक्त बीएन पाणी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. धवल पटेल ने इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को दी।

आसपास के मार्केट का काम भी दिनभर ठप रहा
रघुवीर सिलियम कपड़ा मार्केट में आग से आसपास के मार्केट का काम भी प्रभावित हुआ। रघुवीर प्लेटिनम और कुबेरजी समेत कई मार्केट से लाखों लीटर पानी सप्लाई किया गया। इमारते के ठीक सामने रघुवीर प्लेटिनम मार्केट भी बनाया गया है। इस मार्केट का भी डिजाइन इसी तरह का है। अगर आग लग जाए तो फायर फायटर के लिए अंदर फंसे किसी व्यक्ति को बाहर निकलना मुश्किल होगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सूरत की आग लगने वाली 18 मंजिला इमारत वॉटर प्रूफ थी। इसमें फायर फाइटर क्या, पानी तक नहीं घुस पाया।
रघुवीर मार्केट में मंगलवार तड़के 3.30 बजे पहली मंजिल पर आग लगी। फिर सभी मंजिलों पर फैल गई। दोपहर 1 बजे धधक कम हुई, लेकिन बुझी नहीं।
दुकान जली तो रोने लगी महिला
बिल्डिंग में आग लगने के दौरान सजावट के लिए एलिवेशन में लगी एलईडी के वायर में भी शॉर्ट सर्किट हुआ।
660 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एल्यूमीनियम पिघलकर गिरने लगा।
Surat Fire Market; Real Reason Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire; Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire Latest News and Updates;
Surat Fire Market; Real Reason Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire; Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire Latest News and Updates;
Surat Fire Market; Real Reason Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire; Surat Saroli Raghuveer Textile Market Fire Latest News and Updates;


source /gujarat/news/surat-saroli-raghuveer-textile-market-fire-reason-latest-news-and-updates-126578589.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.