सदाबहार चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर का निधन, राहुल गांधी ने लिखा- भारतीय सिनेमा के लिए ये भयानक सप्ताह

वेटरन अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह करीब 9:30 बजे इस बारे में ट्विटर पर बताया। उन्होंने लिखा, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। अभी-अभी निधन हुआ।' बता दें कि बुधवार देर रात ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था, 'वो अस्पताल में है। वो कैंसर से पीड़ित है और उसे सांस लेने में तकलीफ है, इसलिए उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।' उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है।

इरफान खान के निधन के अगले दिन ऋषि कपूर के अवसान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सिनेमा के लिए डरावना बताया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए ये एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता, जिनके प्रशंसक अलग-अलग पीढ़ियों के हैं। वे बहुत याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।'

अक्षय कुमार ने लिखा- ये दिल दहला देने वाली खबर

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा लगता है जैसे कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, अभी-अभी ऋषि कपूर के निधन की निराशाजनक खबर सुनी। ये दिल दहला देने वाली है। वे एक लीजेंड थे, एक महान सह-कलाकार और एक बहुत अच्छे पारिवारिक मित्र। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

तापसी पन्नू

कुमार विश्वास



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। लोग उन्हें प्यार से चिंटू कपूर भी कहते थे।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/news/rishi-kapoor-death-condolence-bollywood-actor-rishi-kapoor-passes-away-today-latest-news-updates-from-mumbai-127260409.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.