अब तक 2328 केस; आगरा में संक्रमितों की संख्या 500 के पार, वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के गुरुवार देर शाम तक मेरठ, आगरा और झांसी में नए पॉजिटिव मिले। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2328 तक पहुंच गई।जबकि अभी तक 655 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।प्रदेश में42 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर,वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चेतावनी दी गई। इस बीच आगरा में एक साथ 22 मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की की संख्या बढ़कर 501 हो गई।

आगरा में शुक्रवार सुबह 17 नए मरीजों की रिपोर्ट किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटीलखनऊ से आई, जबकि रात को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनकी जांच एसएन मेडिकल कॉलेज और जालमा संस्थान में हुई।जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है।

कोरोना अपडेट्स

वाराणसी:सब्जी मण्डियों में दिखी लॉकडाउन की सख्ती

यह तस्वीर वाराणसी के पंचकोशी सब्जी मंडी की है। शनिवार सुबह यहां काफर सन्नाटा दिखायी दिया। सुबह से ही पुलिस भीड़ रोकने के लिए काफी मुस्तैद दिखायी दी जिसका असर दिखा।
यह तस्वीर वाराणसी के पंचकोशी सब्जी मंडी की है। शनिवार सुबह यहां सन्नाटा देखा गया। सुबह से ही पुलिस भीड़ रोकने के लिए मुस्तैद दिखी।

लाॅकडाउन में वाराणसीरेड जोन में आने से चिंताएं बढ़ गईहैं। बीएचयू की माइक्रो बायोलॉजी लैब की महिला साइंटिस्ट संक्रमित पाई जाने से यहां संख्या 61 तक पहुंच गई। इनमें 8 स्वस्थ और 1 कीमौत हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 25 हो गई। शनिवार सुबह सब्जी के लिए मंडियों के आसपास इकठ्ठी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकारकर खाली कराया। पंचकोशी सब्जी मंडी में लगी भीड़ को पुलिस ने खाली करा दिया, जिसके बाद वहां पूरी तरह से सन्नाटा दिखाईदिया।

झांसी:5 नए मामलों की पुष्टि, अब एक ही इलाके में 9 केस
झांसी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमित पहली कोरोना पॉजिटिव 59 साल की महिला के पड़ोसी हैं। अब झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट बाहर मरीजों की संख्या 9 हो गई। फिलहाल, पूरे एरिया को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है।सुरक्षा व्यवस्था के साथ सैनिटाइज का काम कराया जा रहा है।

बहराइच और श्रावस्ती में मिले कोरोना पॉजिटिव

बहराइच में एक साथ पांच पाॅजीटिव मरीज मिले। यह पांचों मरीज मुंबई से आए थे। इन्हें रिसिया में क्वारैंटाइन कर सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद इन्हें अब चित्तौरा में बने एलवन में भर्ती किया गया है। बहराइच मेंअब कुल कोरोना पाॅजीटिव मरीज की संख्या बढ़कर 14 हो गई। वहीं, श्रावस्ती में एक मरीज पाॅजीटिव मिलने से संख्या 6 हो गई। श्रावस्ती में एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज की लखनऊमें इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी।

अंबेडकरनगर:मुठभेड़ में डेढ़ लाख रुपए का इनामी बदमाश पकड़ा, थानाध्यक्ष भी घायल

टांडा में शुक्रवार देर रात को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें थानाध्यक्ष टांडा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।
टांडा में शुक्रवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ में थानाध्यक्ष भी घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया।

टांडा थाना इलाके के धौरहरा गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश लईक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान भाग रहे लईक के दूसरे साथी कलीम को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। करीब आधे घंटेचलीमुठभेड़ में थानाध्यक्ष टांडा भी घायल हो गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक, अपराधी लईक टांडा में हुई आईसीआई बैंक में लूट का मुख्य आरोपित था। इस पर कानपुर औरलखनऊ में लूट औरहत्या का आरोप है। लईक 2005 से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद तलाशी में लईक के पास असलहा और20 लाख रुपएबरामद हुए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर वाराणसी के मैदागिन चौराहे की है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी।


source /national/news/tuttar-pradesh-up-novel-coronavirus-cases-live-agra-kanpur-lucknow-firozabad-meerut-rae-bareli-corona-lockdown-today-latest-news-127265272.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.