कुलगाम में भाजपा सरपंच की आतंकियों ने हत्या की; 48 घंटे में पार्टी नेता पर हमले की दूसरी घटना

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के वेस्सू गांव के भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद पर आतंकियों ने गुरुवार को फायरिंग कर दी। उन्हें 5 गोलियां लगीं। सरपंच को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। आतंकियों ने सज्जाद के घर के बाहर ही उन पर फायरिंग कर दी।

धारा 370 हटने का एक साल पूरा होने पर आतंकी सक्रिय
भाजपा नेताओं पर आतंकी हमले की 48 घंटे में दूसरी घटना हुई है। 4 अगस्त की शाम आतंकियों ने भाजपा के ही सरपंच आरिफ अहमद को कुलगाम के मीर बाजार में गोली मार दी थी, वे गंभीर रूप से घायल हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने का एक साल 5 अगस्त को पूरा हुआ है। श्रीनगर प्रशासन को यह इनपुट मिला था कि आतंकी गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसलिए 4 और 5 अगस्त को श्रीनगर जिले में कर्फ्यू लगाया गया था।

आतंकियों ने पिछले महीने बारामूला जिले के भाजपा नेता मिराजुद्दीन मल्ला को अगवा कर लिया था। उससे पहले बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को आतंकियों ने गोली मार दी थी। वसीम बांदीपोरा जिले के भाजपा अध्यक्ष भी रहे थे।

आतंकवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. भारत ने कहा- दुनिया जानती है कि पाकिस्तान 40 हजार आतंकियों का गढ़ और पनाहगाह है

2. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया, हमले में एक जवान शहीद

3. बांदीपोरा में आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या की



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने का एक साल पूरा होने पर यह आशंका पहले से थी कि आतंकी गड़बड़ी फैलाएंगे। मंगलवार का यह फोटो श्रीनगर हाइवे का है। वहां आईईडी जैसा विस्फोटक मिला था।


source https://www.bhaskar.com/national/news/terrorist-in-jammu-kashmir-news-updates-terrorists-fired-upon-bjp-leader-and-sarpanch-sajad-ahmad-khanday-in-kulgam-127590318.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.