देश में एक दिन में 5 हजार 282 मरीज बढ़े तो 51 हजार 220 स्वस्थ भी हो गए; देश में अब तक 19.06 लाख संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 19 लाख के पार हो गया है। अब तक 19 लाख 6 हजार 613 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 51 हजार 282 नए मरीज बढ़े। वहीं, इतने ही मरीज 51 हजार 220 स्वस्थ भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक है। 7वीं बार केवल दो दिन में ही एक लाख नए मरीज बढ़ गए।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बीएस येदियुरप्पा, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुले। लेकिन कोरोना की दहशत में ग्राहक दिनभर बाहर नहीं आए। शाम को जब ग्राहक आए तो पुलिस बाजार बंद कराने आ गई। शाम को 8 बजे तक बाजार खोलने का था। लेकिन पुलिस ने शाम को 7 बजे ही दुकानें बंद करा दीं।

राजधानी में 10 दिन में 1968 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 845 मरीज ठीक हो गए हैं। शहर के 7 कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए रिजर्व किए गए 2128 बिस्तरों पर 1486 मरीज भर्ती हैं।

राजस्थान: राज्य में बुधवार से जिम और योग सेंटर खुल गए हैं। राज्य गृह विभाग ने मंगलवार शाम को इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक, जिम में रोजाना वर्कआउट करने वालों की संख्या 40 से घटाकर 15 कर दी है। वर्कआउट से पहले अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक होगा। 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। कंटेनमेंट जोन में जिम और योग केंद्र नहीं खोले जा सकेंगे।

बिहार: राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 38 हजार 215 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 2464 नए संक्रमितों की पहचान की गई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य की रिकवरी रेट भी 64 % से बढ़कर 65.71% हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सभी कोविड-अस्पतालों में रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी करने का आदेश दिया।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 7760 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4,57,956 है, जिनमें 1,42,151 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 2,99,356 लोग ठीक हो चुके हैं। 16,142 मौतें शामिल हैं। मुंबई में कोरोना के 709 नए मामले सामने आए, 873 रिकवर व डिस्चार्ज हुए और 56 मौतें दर्ज की गईं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 1,18,130 है, जिनमें 90962 रिकवर व डिस्चार्ज, 20326 सक्रिय मामले और 6546 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 231 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं और तीन संक्रमित पुलिसकर्मियों की मौत दर्ज की गयी है। राज्‍य में अब तक 7,950 संक्रमित पुलिसकर्मी ठीक होने के बाद अस्‍पताल से घर जा चुके हैं।

लॉकडाउन के नियमों में बड़ी राहत देते हुए बृहन्मुंबई म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने घोषणा की है कि 5 अगस्त से सभी दुकानें खुल सकेंगी। अब से इन पर ऑड-इवन रूल लागू नहीं होगा। कोरोना संक्रमण के 90 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों के बीच राज्य सरकार ने पुणे महानगर पालिका के साथ मिलकर तीन जंबो फैसिलिटी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुणे महानगरपालिका को 300 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इस पर भाजपा शासित पुणे महानगरपालिका का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही बृजेश की पत्नी नम्रता पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पूरा परिवार होम क्वारैंटाइन हो गया था। इसके पहले योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। योगी सरकार के अब तक सात मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today Amit Shh Tested Positive


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-05-august-2020-127586868.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.