गुरुवार को जालंधर में संक्रमण से पहली तो राज्य में 10 मौत, संक्रमण के अब तक कुल 115 मामले

पंजाब में कोरोना संक्रमण की वजह से हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटे में 16 नए पॉजिटिव केस सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 115 हो गई तो इनमें से 10 की मौत भी हो चुकी है। बुधवार रात को पीजीआईएमईआर में भर्ती रोपड़ के पहले संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई तो गुरुवार सुबह जालंधर में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अभी तक लुधियाना में एक महिला की उम्र 42 साल थी,बाकी ज्यादातर लोग करीब 60 साल या इससे ऊपर के आयुवर्ग के थे। हालांकि राज्य में दहशत के इन हालात से निपटने के लिए पिछले 18 दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है।

  • राज्य में संक्रमण का पहला 7 मार्च को आया था। इसके बाद अब तक 33 दिन में कुल 115 लोग संक्रमित पाए गए, जिनका 93 संक्रमित अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
  • इनमें से 14 ठीक हो गए हैं तो 10 की मौत भी हो गई। कुल संक्रमित मामलों में से 31.30 फीसद मामले सिर्फ मोहाली जिले में ही रिपोर्ट हुए हैं। यहां बुधवार को एक ही दिन में 10 नए मरीज सामने आए। ये सभी मामले जवाहरपुर गांव के हैं। इसी गांव से मंगलवार को सात लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
  • इसके साथ ही मोहाली जिले में राज्य में सर्वाधिक 36 पॉजिटिव केस हो गए हैं। जिले में सभी लोगों की उम्र 50 साल से ऊपर है। खास बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे।


अब तक हुई 10 मौतों का ब्यौरा, कहां कब ली कोरोना ने जान

  • सबसे पहले 18 मार्च को नवांशहर जिले के गांव पठलावा के 70 वर्षीय बुजुर्ग पाठी की मौत हुई, जो बीते दिनों जर्मनी से आया था।
  • उसके संपर्क में आने के चलते 29 मार्च को होशियारपुर गांव मोरांवाली के बुजुर्ग पाठी की मौत हो गई। नवांशहर के बुजुर्ग पाठी के संपर्क में आया यह पाठी अमृतसर में भर्ती कराया गया था।
  • 30 मार्च को लुधियाना की 42 साल की महिला की पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराए जाने और संक्रमण की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद मौत हो गई थी।
  • 31 मार्च को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में भर्ती मोहाली के 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
  • 2 अप्रैल को अमृतसर में भर्ती श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व रागी का भी निधन हो गया। हालांकि 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दोबारा तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो 1 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • 5 अप्रैल को लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 69 साल की महिला ने दम तोड़ दिया, जो 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी और 2 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • इसी दिन पठानकोट जिले के सुजानपुर की 75 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। यह जिले का पहला पॉजिटिव केस था। महिला को 1 अप्रैल को पठानकोट से अमृतसर रेफर किया गया था। चार अप्रैल को उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
  • इसके बाद 6 अप्रैल को अमृतसर में नगर निगम से रिटायर हो चुके 65 साल के एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हालांकि पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, 5 अप्रैल को दोबारा भर्ती कराए जाने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • 8 अप्रैल को पीजीआईएमईआर में भर्ती रोपड़ के 55 वर्षीय पहले संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जिले के गांव चतामली के इस व्यक्ति को शुगर के चलते 2 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सैंपल लिया तो सकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
  • इसके कुछ ही घंटे बाद 9 अप्रैल गुरुवार की सुबह जालंधर में कांग्रेसी नेता के 59 वर्षीय पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार शाम को ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था। उसके बाद से वह सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में वेंटीलेटर पर थे।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमृतसर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक अधिकारी। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण पूरे राज्य में खौफ का माहौल है।


source /national/news/punjab-coronavirus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-amritsar-ludhiana-hoshiarpur-jalandhar-patiala-pathankot-latest-news-and-updates-127137574.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.