अब तक 95 हजार मौतें: अमेरिका में 1 करोड़ 68 लाख लोग बेरोजगार हुए; दक्षिण अफ्रीका ने लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ाया
कोरोनावायरस से दुनिया भर में अब तक 16 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 95 हजार 722 मौतें हुई हैं। अमेरिका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 4 लाख 68 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं और 16 हजार 691 मौतें हुई हैं। कोरोना के कारण अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है और यहां करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि औसतन10 में से 1 व्यक्ति कोरोना की वजह से बेरोजगार हुआ है। रेस्टोरोंट और दुकानें बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत महसूस हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को फूड बैंक के माध्यम से राशन और खाने का सामान बांटना शुरू किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने संक्रमण रोकने के लिए देश भर में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।
दक्षिण अफ्रीका में 27 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति सिरिल रैमफोसा ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल ने मौजूदा हालात पर गौर करते हुए यह लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
इटली में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें
दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहांअब तक 18 हजार 279 लोगों की मौत हो गई। यहां 1 लाख 43 हजार 626 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें 28 हजार 470 लोग ठीक भी हुए हैं।डॉक्टर्स फेडरेशन ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में चार और फिजिशियन की मौत हो गई। इसके बाद यहां कोरोनावायरस से डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 100 हो गया।इनमें रिटायर्ड डॉक्टर भी शामिल हैं, जो महामारी बढ़ने के बाद दोबारा काम पर लौट आए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां 30 नर्सभी कोरोना की चपेट में आने के बाद जान गंवा चुकी हैं। इटली के उच्च स्वास्थ्य संस्थान के मुताबिक, देश में 13 हजार 121 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं।
फ्रांस में मौतों की संख्या 12 हजार के पार
फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 424 लोगों ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोम सैलमन के मुताबिक, संक्रमण फैलने के बाद से अब तक 8 हजार 44 मौतें संक्रमितों की मौत अस्पताल में हुई वहीं नर्सिंग होम में भर्ती 4,166 बुजुर्गों की जान गईं। पिछले एक दिन में ही 4,334 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या1 लाख 17 हजार 749 हो गई है।
कोरोना पर यूएनएससी की पहली बैठक हुई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों ने कहा कि वह कोरोना से निपटने के लिए यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की कोशिशों में साथ देगा। कोरोना पर यूएनएससी की पहली बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इसमें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मौजूद थे। गुटेरेस ने कहा कि कोरोना से पैदा हुए खतरे को कम करने में सुरक्षा परिषद की अहम भूमिका होगी। संकट के इस समय में इसे एकजुट और प्रतिबद्ध होकर काम करना चाहिए।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 4,68,566 | 16,691 | 25,928 |
| स्पेन | 1,53,222 | 15,447 | 52,165 |
| इटली | 1,43,626 | 18,279 |
28,470 |
| जर्मनी | 1,18,235 | 2,607 |
52,407 |
| फ्रांस | 1,17,749 | 12,210 |
23,206 |
| चीन | 81,907 | 3,336 | 77,455 |
| ईरान | 66,220 | 4,110 | 32,309 |
| ब्रिटेन | 65,077 | 7,978 | 135 |
| तुर्की | 42,983 | 908 | 2,142 |
| बेल्जियम | 24,983 | 2,523 | 5,164 |
स्रोत:https://ift.tt/37Fny4L
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-uk-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127143005.html
कोई टिप्पणी नहीं