अब तक 12 हजार 370 केस; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 232 पॉजिटिव मिले; दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 321 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 232 नए मरीज मिले। दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में भी संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर हो गई है। वहीं, गुजरात में 116, मध्यप्रदेश में 197, राजस्थान में 71 और उत्तर प्रदेश में 75 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम 5 बजे तक देश में 11 हजार 933 संक्रमित मिलने की जानकारी दी। इनमें से 10 हजार 197 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 343 लोग ठीक हो चुके हैं और 392 की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 13 अप्रैल | 1242 |
| 14अप्रैल | 1033 |
| 15अप्रैल | 881 |
| 10अप्रैल | 871 |
| 11अप्रैल | 854 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 2916 | 295 | 187 |
| दिल्ली | 1578 | 41 | 32 |
| तमिलनाडु | 1242 | 118 | 14 |
| राजस्थान | 1076 | 147 | 11 |
| मध्यप्रदेश | 938 | 64 | 53 |
| गुजरात | 766 | 64 | 33 |
| उत्तरप्रदेश | 735 | 57 | 11 |
| तेलंगाना | 650 | 117 | 18 |
| आंध्रप्रदेश | 525 | 20 | 14 |
| केरल | 387 | 218 | 2 |
| जम्मू-कश्मीर | 300 | 36 | 4 |
| कर्नाटक | 279 | 80 | 12 |
| पश्चिम बंगाल | 213 | 37 | 7 |
| हरियाणा | 204 | 57 | 3 |
| पंजाब | 186 | 27 | 13 |
| बिहार | 72 | 29 | 1 |
| ओडिशा | 60 | 19 | 1 |
| उत्तराखंड | |||
| हिमाचल प्रदेश | |||
| छत्तीसगढ़ | |||
| असम | |||
| झारखंड | |||
| चंडीगढ़ | |||
| लद्दाख | |||
|
अंडमान-निकोबार |
|||
| गोवा | |||
| मेघालय | |||
| पुडुचेरी | |||
| मणिपुर | |||
| त्रिपुरा | |||
| अरुणाचल प्रदेश | |||
| दादरा एवं नगर हवेली | |||
| मिजोरम | |||
| नगालैंड |
6 राज्यों के हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 938: राज्य में एक दिन में 197 पॉजिटिव केस मिले। इंदौर में बुधवार को 159 मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 597 हो गई है। यहां बुधवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। भोपाल में 2 साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित मिले, अब यहां 160 मरीज हैं। राजधानी में कोरोना से 5वीं मौत हुई।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 2916: बुधवार को एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। अब तक कोरोना की चपेट में आए 35 कर्मचारियों का इलाज अस्पताल खुद करा रहा है। धारावी में 5 नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 60 हो गई, धारावी में 7 लोगों की जान गई है। पुणे में भी 44 नए मरीज मिले हैं। मुंबई में अफवाह फैलाने के आरोप में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई में मंगलवार को संक्रमण के 350 मामले सामने आए।
- राजस्थान, संक्रमित- 1076: बुधवार को यहां 71 नए मरीज मिले। इससे पहले यहां मंगलवार को संक्रमण के 108 मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 83 मरीजों के अलावा जोधपुर में 13, कोटा में 8, झालावाड़ में 2 और झुंझुनूं व जैसलमेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 453 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 82, जबकि टोंक और बांसवाड़ा में 59-59 संक्रमित हैं।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित-806: बुधवार को राज्य में 45 नए मरीज सामने आए। मंगलवार को 806 लोगों का सैंपल लिया गया था। लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में हुई टेस्टिंग में 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
- बिहार, संक्रमित-72: बुधवार को राज्य में 6 संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 4 जिलों में कोरोना मरीजों की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की शुरुआत की गई। इस बीच समस्तीपुर में टूरिस्ट विजा पर भारत आए 9 बांग्लोदशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वे तब्लीगी जमात के लिए यहां पर लोगों को धार्मिक उपदेश देने आए थे। इन्हें किराए पर रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
- गुजरात, संक्रमित- 766: बुधवार को राज्य में 116 नए केस आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 42 मामले अहमदाबाद से, 6 सूरत से, वडोदरा, पंचमहल में 3-3, जबकि बोटाड और खेडा से 1-1 मामले सामने आए। अहमदाबाद में पॉजिटिव केस की संख्या 404 और वडोदरा में 116 हो गई।
अगले 2-3 हफ्ते देश के लिए बेहद अहम
इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अगले 2-3 हफ्ते बहुत अहम होंगे। खासतौर पर भारत में। उन्होंने कहा कि देश में 400 ऐसे जिले हैं, जहां कोविड-19 नहीं पहुंचा है। फिलहाल हम यह पता करने में कामयाब रहे हैं कि वायरस कहां तक फैला है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/12-thousand-370-cases-so-far-maharashtra-had-the-highest-number-of-232-positives-number-of-infected-above-one-thousand-in-delhi-tamil-nadu-and-rajasthan-127179782.html
कोई टिप्पणी नहीं