कोरोना संक्रमण से मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिन में 8 लोगों की जान गई, भोपाल में छठवीं मौत की पुष्टि

देश में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवारतक मरने वालों की संख्या 461 परपहुंच गई। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 9 लोगों कीजान जाने की खबर आई। इनमें 8 मौतें इंदौर में हुईं। वहीं, भोपाल में हमीदिया अस्पताल में 11 अप्रैल को मृत जहांगीराबाद निवासी यूनुस खान की गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। शहर में कोरोना से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह राज्य में अब तक 64 मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में 47, भोपाल में छह, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई।

इस तरह, गुरुवारको 33 मौतें हुईं। इनमें, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में सात, दिल्ली में छह, प. बंगाल और गुजरात में तीन-तीन, उत्तर प्रदेश में दो, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

प्रदेश मौतें
महाराष्ट्र 194
मध्य प्रदेश 64
गुजरात 36
दिल्ली 38
तेलंगाना 18
पंजाब 14
तमिलनाडु 15
राजस्थान 11
कर्नाटक 13
आंध्र प्रदेश 14
उत्तर प्रदेश 13
पश्चिम बंगाल 10
जम्मू कश्मीर 04
हरियाणा 04
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़ 02
झारखंड 02
असम 01
बिहार 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
कुल 461

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें

तारीख मौतें
08 अप्रैल 27
09 अप्रैल 34
10 अप्रैल 29
11 अप्रैल 36
12 अप्रैल 39
13 अप्रैल 25
14 अप्रैल 33
13 अप्रैल 33
14 अप्रैल 33
15 अप्रैल 33
16 अप्रैल 33

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 116
पुणे 49
इंदौर 47
साउथ दिल्ली 28
हैदराबाद 13


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह तस्वीर 16 अप्रैल की है। दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना से मारे गए व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मृतक के रिश्तेदार भी मौजूद रहे।


source /coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127186984.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.