आज 3 की जान गई: राजस्थान और हरियाणा में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा, मप्र में थाना प्रभारी की मौत

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में तीनमौतें हुई। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 531 पर पहुंच गया है।देश में शनिवार को 37 मौतें हुई थीं। इनमें सबसेज्यादा गुजरात में 12 थीं। यहां अब तक 53 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

रविवार को हुईं मौतें

मध्य प्रदेश:कोरोना का एपिसेंटर बने इंदौर में एक थाना प्रभारी की संक्रमण से मौत हो गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी थाने के प्रभारी थे। ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण होने पर उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात चंद्रवंशी ने दम तोड़ दिया। उनके साथ तैनात रहा एएसआई भी संक्रमित है। इंदौर में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा: गुड़गांव में50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज ने देर रात 12:30 बजे आखिरी सांस ली।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?

प्रदेश मौतें
महाराष्ट्र 212
मध्य प्रदेश 70
गुजरात 53
दिल्ली 42
तेलंगाना 18
पंजाब 16
तमिलनाडु 15
राजस्थान 22
कर्नाटक 14
आंध्र प्रदेश 16
उत्तर प्रदेश 15
पश्चिम बंगाल 12
जम्मू कश्मीर 05
हरियाणा 05
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 02
चंडीगढ़ 02
झारखंड 02
असम 01
बिहार 02
मेघालय 01
ओडिशा 01
कुल 531

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें

तारीख मौतें
08 अप्रैल 27
09 अप्रैल 34
10 अप्रैल 29
11 अप्रैल 36
12 अप्रैल 39
13 अप्रैल 25
14 अप्रैल 33
13 अप्रैल 33
14 अप्रैल 33
15 अप्रैल 33
16 अप्रैल 33
17 अप्रैल 30

टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर मौतें
मुंबई 121
पुणे 49
इंदौर 49
साउथ दिल्ली 28
हैदराबाद 13


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
यह फोटो 16 अप्रैल की है। दिल्ली में एक संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। राजधानी में संक्रमण से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।


source /coronavirus/news/corona-virus-covid-19-india-death-toll-day-wise-details-and-information-latest-updates-127200901.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.