औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 15 मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश लौट रहे थे; थककर पटरी पर ही सो गए थे
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर 15प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।सभी मजदूरमध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा औरंगाबाद के पास करमाड स्टेशन के पास हुआ। घटना उस वक्त हुआ, जब मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। दो लोग जख्मी हुए हैं।
करमाड पुलिस ने बताया कि मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे। वहीं से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। उन्हें मध्य प्रदेश जाना था। मजदूर रेलवे ट्रैक के बगल में ही चल रहे थे। थक गए तो पटरी पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /local/maharashtra/mumbai/news/14-migrant-workers-mowed-down-by-goods-train-in-maharashtras-aurangabad-distri-127281988.html
कोई टिप्पणी नहीं