59 हजार 642 केस: अहमदाबाद में पुलिस पर पथराव; पंजाब में 5वीं से 10वीं तक छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा
गुजरात के अहमदाबाद में रमजान में लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकले लोगों ने शुक्रवार कोपुलिस पर पथराव किया। इसमें शाहपुर पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान अर्धसैनिक बल के काफिले पर भी पत्थरबाजी की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।वहीं, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में बिना परीक्षा के 5वीं से 10वीं क्लास तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश देने का फैसला लिया है। 10वीं के छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर 11वीं में प्रवेश मिलेगा।
उधर, केंद्रीयगृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सोनेजा वायुसेना के विमान से गुजरात गए हैं। वे अहमदाबाद के2 अस्पतालों में कोरोना के इलाज में जुटे डॉक्टरों को सलाह देंगे।
कल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1089 केस आए
देश में 59 हजार 642कोरोना संक्रमितहैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1089,तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्ली में 338, राजस्थान में 152,उत्तरप्रदेश में 143, मध्यप्रदेश में 89 समेत 3291 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। मई के पहले हफ्ते में 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का38% है। इस दौरान6827 मरीज ठीक भी हुए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 540ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जुलाई में सीबीएसई की बाकी परीक्षाएंहोंगी
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बताया है कि सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराएगा। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में वीडियो जारी कर जानकारी दी।लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं। अब केवल 29 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
|
04 मई |
3656 |
| 06 मई | 3602 |
| 07 मई | 3344 |
| 05 मई | 2971 |
| 03 मई | 2952 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 19063 | 3470 | 731 |
|
गुजरात |
7403 | 1872 | 449 |
| दिल्ली | 6318 | 2020 | 68 |
| तमिलनाडु | 6009 | 1605 | 40 |
|
राजस्थान |
3579 | 2011 | 103 |
| मध्यप्रदेश | 3341 | 1349 | 200 |
| उत्तरप्रदेश | 3214 | 1387 | 66 |
| आंध्रप्रदेश | 1887 | 842 | 41 |
| पंजाब | 1731 | 152 | 29 |
| पश्चिम बंगाल | 1678 |
323 |
160 |
| तेलंगाना | 1132 | 727 | 29 |
| जम्मू-कश्मीर | 823 | 364 | 9 |
| कर्नाटक | 753 | 376 | 30 |
| हरियाणा | 647 | 279 | 8 |
| बिहार | 579 | 267 | 5 |
|
केरल |
504 |
484 |
4 |
| ओडिशा | 270 | 63 | 2 |
| चंडीगढ़ | 146 | 21 | 1 |
|
झारखंड |
132 | 41 | 3 |
| त्रिपुरा | 88 | 2 | 0 |
| उत्तराखंड | 63 | 45 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 59 | 36 | 0 |
| असम | 59 | 35 | 2 |
|
हिमाचल प्रदेश |
50 | 34 | 3 |
| लद्दाख | 42 | 17 | 0 |
|
अंडमान-निकोबार |
33 | 33 | 0 |
| मेघालय | 12 | 10 | 1 |
|
पुडुचेरी |
15 | 7 | 0 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3341:राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 89 मामले सामने आए। कुल मौतों का आंकड़ा 200 तक पहुंच चुका है। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश लौट रहे उमरिया और शहडोल जिले के 16 मजदूरों की औरंगाबाद में शुक्रवार तड़के एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3214:यहां शुक्रवार को 143 नए संक्रमित मिले, इनमें 12 गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के हैं। प्रदेश में अब तक 1387 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1761 का इलाज चल रहा है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 19063:यहां शुक्रवार को 1089 मरीज बढ़े। 37 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 731 हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में सेना उतारने की खबरों का खंडन किया है। आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और26 जेल कर्मचारी पॉजिटिव मिले। इन्हें जीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
- राजस्थान, संक्रमित- 3579:राजस्थान में शुक्रवार को संक्रमण के 152मामले आए।इनमें से जयपुर में 34, उदयपुर में 59, चित्तौड़गढ़ में 10, अजमेर, कोटा और जोधुपरमें 9-9 मरीज मिले हैं।उधर, अजमेर में एक संक्रमित की मौत हो गई। अब राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 103हो गया है।
- दिल्ली, संक्रमित- 6318:यहां शुक्रवार को 338 नए मामले सामने आए। हिंदु राव अस्पताल के 10 और कस्तूरबा अस्पताल के 5 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। इसके अलावा मंदिर मार्ग थाने केसिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसके साथ बैरक में रहने वाले 12 अन्य पुलिसकर्मी भी क्वारैंटाइन किए गए। दिल्ली में गुरुवार को एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 448 पॉजिटिव मिलेथे।
- बिहार, संक्रमित- 579:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 29मामले आए। अब तक 267 मरीज ठीक हो चुके हैं।उधर,प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 24 ट्रेनों से 28 हजार 467 प्रवासी आए। 20 हजार 629 प्रवासी और लौट रहे हैं। राज्य सरकार ने रोजाना 1000 प्रवासी मजदूरोंका रैंडम टेस्ट करने का फैसला किया है। रेड जोन से लौटने वालेमजदूरों का टेस्ट पहले किया जाएगा।

पैरामिलिट्री के 500 से ज्यादा जवान संक्रमित
बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिवपाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं। बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमितहैं। आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीआईएसएफके जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फदिल्ली में हैं।कोलकाता के इंडियन म्यूजिम में तैनात सीआईएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127284559.html
कोई टिप्पणी नहीं