40.12 लाख संक्रमित: अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सेक्रेटरी संक्रमित, कुवैत ने 3 हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगाया

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 40 लाख 12 हजार 837 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 76 हजार 216 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 85 हजार 141 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका वायरस सेसबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 13 लाख 21 हजार 785 लोग संक्रमित हुए हैं,78,615 मौतें हुई हैं और 2 लाख 23 हजार 603 लोग ठीक हुए हैं। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति माइक पेंसकी प्रेस सेक्रेटरीकेटी मिलर भी पॉजिटिव पाईं गईं।

मिलर व्हाइट हाउस की दूसरी बड़ी अधिकारी हैं, जो संक्रमित मिली हैं। हालांकि, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या पेंसके संपर्क में नहीं आई थी। इस मामले के बाद ऐहतियातनव्हाइट हाउस में संक्रमण को लेकर सर्तकता बढ़ा दी गई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,21,785 78,615 2,23,603
स्पेन 2,60,117 26,299 1,68,269
इटली 2,17,185 30,201 99,023
ब्रिटेन 2,11,364 31,241 उपलब्ध नहीं
रूस 1,87,259 1,723 26,608
फ्रांस 1,74,791 25,987 55,027
जर्मनी 1,69,430 7,392 1,41,700
ब्राजील 1,35,773 9,190 55,350
तुर्की 1,33,721 3,641 82,984
ईरान 1,03,135 6,486 82,744

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

अमेरिका ने चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि घटाई

शुक्रवार को अमेरिका ने चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि घटा दी। अब वे सिर्फ तीन महीने के लिए ही अमेरिका का वीजा ले सकेंगे।अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने बताया किचीनी पत्रकारों के वीजा के लिए समय सीमा बदल दी गई है। फिलहाल विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए कोई अवधि नहीं थी। हालांकि नए दिशा-निर्देशों में चीन के पत्रकार तीन महीने से ज्यादा समय तक अमेरिका में नहीं ठहर सकेंगे।

कुवैत ने तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगाया

कुवैत ने संक्रमण रोकने के लिए शुक्रवार कोदेश भर में तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगा दिया। सरकार के प्रवक्ता तारेक अल-मेजरेम ने बताया कि कर्फ्यू रविवार शाम 4 बजे से शुरू होगा और 30 मई तक लागू रहेगा।गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। हालांकि लोग शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे के बीच अपने घर के आसपास कसरत करने जा सकेंगे। कुवैत में अब तक 7 हजार 208 पॉजिटिव मिले और 47 मौतें हुई हैं।

मॉस्को में 1 हजार10 संक्रमितों की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटों में 54 लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है।मॉस्कोरूस में संक्रमणकेंद्र जैसा बन गया है। मॉस्को के रिस्पॉन्ससेंटर ने बताया किशहरमें न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों समेत कोरोना से ग्रसित 54 लोगों की जान गई। रूस में 1 लाख 87 हजार 859 संक्रमित मिले हैं और 1 हजार 723 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के बॉस्टन स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर पर मास्कर लगाकार इंतजार करता ग्राहक। यहां संक्रमण ज्यादा बढ़ गया है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-china-italy-coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127285027.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.