डब्ल्यूएचओ ने कहा- हर हफ्ते दुनिया में कम से कम 10 लाख मामले सामने आ रहे, ज्यादा आबादी वाले देशों में संक्रमण बढ़ा, दुनिया में 1.60 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 61 लाख 99 हजार 447 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 99 लाख 12 हजार 966 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 48 हजार 603 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि पांच हफ्तों में हर हफ्ते दुनिया में 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। 24 जुलाई को सिर्फ एक दिन में ही 2 लाख 80 हजार मामले सामने आए।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया के ज्यादातर देश इससे प्रभावित हैं। हालांकि, ज्यादा आबादी वाले देशों में इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। ब्राजील और भारत ने एक दिन में मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी होने की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिका में भी सामने आ रहे मामले चिंता की बात है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 43,15,709 1,49,398 20,61,692
ब्राजील 23,96,434 86,496 16,17,480
भारत 13,85,494 32,096 8,86,235
रूस 8,06,720 13,192 5,97,140
द.अफ्रीका 4,34,200 6,655 2,63,054
पेरू 3,75,961 18,030 2,63,130
मैक्सिको 3,85,036 43,374 2,47,178
चिली 3,43,592 9,020 3,16,169
स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,98,681 45,738 उपलब्ध नहीं

नेपाल: संक्रमितों की संख्या 18 हजार हुई

नेपाल में 24 घंटों में 109 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में संक्रमितों की संख्या 18 हजार 483 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में सामने आए कुल मामलों में से 13 हजार 53 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यहां के छह जिले भोजपुर, पंचचर, संखुवासभा, रसुवा, मनांग और मस्टैंग जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। रौतहत, कैलाई और बजुरा जिले में 500 से ज्यादा मामले हैं। यहां अब तक 45 लोगों की मौत हुई है।

मिस्र: संक्रमण के मामलों में कमी आई

मिस्र में संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। 24 घंटों में यहां 511 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मगहद ने बताया कि देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के मामले एक हजार से कम रहे। यहां 19 जून को 1774 मामलों की पुष्टि हुई थी। इस बीच 933 और मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, जिसके बाद इनकी संख्या 32,903 हो गई है। देश में अब तक 4558 मौतें हुई हैं और 91 हजार 583 संक्रमित मिले हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका के साउथ लॉस एंजिल्स स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर शनिवार को जांच कराने के लिए कतार में लगे लोग। अमेरिका ने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने का दावा किया है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-usa-china-italy-coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127553643.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.