फ्रांस में बेरोजगार युवाओं के लिए 5650 हजार करोड़ रु का पैकेज, इराक में बढ़ते संक्रमण के बीच अंतराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी; दुनिया में 1.56 करोड़ केस

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 601 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 95 लाख 35 हजार 209 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 36 हजार 464 की मौत हो चुकी है।ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस ने महामारी से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 बिलियन यूरो (करीब 5650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ज्यांकास्तेने गुरुवार को बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद इराक ने गुरुवार इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दे दी। यहां के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने कहा, ‘‘बगदाद, बसरा और नजफ एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले लोगों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की इजाजत दी जाती है।’’ देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2361 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 226 हो गया है। वहीं 4122 मौतें हुई हैं। अब तक 69 हजार 405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 41,69,991 1,46,623 19,52,060
ब्राजील 22,42,394 83,036 15,32,138
भारत 12,85,236 30,607 8,15,251
रूस 7,95,038 12,892 5,72,053
द.अफ्रीका 3,94,948 5,940 2,29,175
पेरू 3,66,550 17,455 2,52,246
मैक्सिको 3,62,274 41,190 2,31,403
चिली 3,38,759 8,838 3,11,431
स्पेन 3,17,246 28,429 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,97,146 45,554 उपलब्ध नहीं

अमेरिका: ट्रम्प ने अपनी पार्टी का कार्यक्रम रद्द किया

अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़रहे है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रम्प ने फ्लोरिडा में होने वाली रिपब्लिकन पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने संक्रमण को देखते हुए पहले से तय अपनी रैलियों के बदले टेली रैली करने का ऐलान किया था। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां 4 लाख 21,857 मामलों के साथ कैलिफोर्निया सबसे प्रभावित राज्य बन गया है।

कैलिफोर्निया की एक टेस्टिंग सेंटर पर लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। पिछले कुछ हफ्तों में यहां संक्रमण तेजी से बढ़ा है।

ब्राजील: एक दिन में 59 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 59 हजार 961 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 22 लाख 87 हजार 475 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया देश में अब तक 84 हजार 82 जान गई हैं। महामारी करीब 15 लाख 70 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।अमेरिका के बाद ब्राजील महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

ब्राजील के साओ पाउलो के एक अस्पताल में मरीज को इलाज के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 84 हजार लोगों की जान गई है।

तुर्की: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार

तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 23 हजार 315 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 44 लाख 46 हजार 373 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 6 हजार 365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5563 मौतें हुई हैं। तुर्की में संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फ्रांस के लियो शहर स्थित एक अस्पताल में 22 जुलाई को एक मरीज की जांच के लिए मशीन लगाते डॉक्टर। यहां नए मामले बढ़ने के बाद सरकार ने गरीबों में मास्क बांटने का ऐलान किया है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-china-and-italy-coronavirus-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127546581.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.