पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 45601 मरीज बढ़े, देश में अब तक 12.39 लाख केस; महाराष्ट्र में पहली बार एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले मिले
देश में बुधवार कोकोरोनावायरस के 45,601 मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,576 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 12 लाख 39 हजार 593 हो चुकी है। इनमें 7 लाख 84 हजार 266 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 29,890 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
उधर, मणिपुर में गुरुवार दोपहर 2 बजेसे 14 दिन कालॉकडाउन लगेगा। भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा।


5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश:राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 24 जुलाई की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन रहेगा। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग जारी हुए लॉकडाउन के सभी आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। सभी बाजार गुरुवार और शुकवार को पहले की तरह खुलेंगे। अब सभी क्षेत्रों में शुक्रवार रात से सीधे 10 दिन यानी 3 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। शहर में करीब डेढ़ महीने बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
भोपाल में एक हजार मरीज महज 7 दिन में ही बढ़ गए। शुरुआती दिनों में मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंचने में 56 दिन लगे थे। इंदौर में सीरो-सर्वे हुआ था। इसमें खुलासा हुआ कि शहर के कंटेनमेंट जोन में 8% आबादी संक्रमित है। पॉजिटिव रेट 7.72% हुआ।
महाराष्ट्र: पुणे में बुधवार को सबसे ज्यादा 3606, जबकि मुंबई में 1310 नए मामले सामने आए। पुणे में अब 63,351 और मुंबई में 1 लाख 4 हजार 678 मरीज मिल चुके हैं।सांगली में 22 जुलाई की रात 10 बजे से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। उधर, मुंबई के धारावी में 24 घंटों के दौरान 36 मामले सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 2480 हो गई है। अच्छी बात यह है कि यहां सिर्फ 143 एक्टिव मरीज ही बचे हैं।
उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जुलाई महीने के अब तक के 22 दिनों में 32677 रोगी मिल चुके हैं। छह मार्च से 30 जून तक प्रदेश में सिर्फ 23,070 मरीज ही मिले थे। राज्य में अभी तक लगभग 15 लाख लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। राज्य में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 55 से ज्यादा पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 2861 एक्टिव केस लखनऊ में हैं। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद है। यहां 1232 एक्टिव केस हैं।
राजस्थान: राज्य में कोरोनाकाल का सबसे विकराल रूप सामने आया है। राजस्थान में लगातार चौथे दिन 900 से ज्यादा संक्रमित मिले। बुधवार को 961 रोगी मिले यानी 24 घंटे के 1440 मिनट के हिसाब से हर डेढ़ मिनट में औसतन एक संक्रमित सामने आया। मरीजों का कुल आंकड़ा 32 से ज्यादा हो गया। वहीं, अलवर और बीकानेर में 3-3 मौतें हुईं।
जोधपुर में सर्वाधिक 212 रोगी मिले। इससे पहले तक कोरोनाकाल में प्रदेश के किसी भी जिले में एक दिन में 200 रोगी नहीं मिले थे। इसी के साथ जोधपुर पांच हजार से ज्यादा रोगियों वाला इकलौता जिला भी बन गया।
बिहार: राज्य में अब तक 4 लाख 9 हजार 88 सैंपल की जांच हुई है। 30066 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके हिसाब से हर 13 में एक संक्रमित मिल रहा है। पिछले हफ्ते तक हर 16 सैंपल में एक पॉजिटिव मिल रहा था। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुरुआत में हर 50 केस में एक केस पॉजिटिव मिल रहा था। पिछले सात दिनों की बात करें तो 71 हजार 876 सैंपल की जांच हुई और 10 हजार से ज्यादा केस मिले। यानी हर 7 सैंपल में एक संक्रमित मिल रहा है। पिछ्ले एक हफ्ते में बिहार में 49% मरीज बढ़े।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-23-july-2020-127543021.html
कोई टिप्पणी नहीं