ईपीएफ पर ब्याज दर 0.15% घटाकर 8.50% की गई; 6 करोड़ कर्मचारियों पर असर होगा

नई दिल्ली. ईपीएफओ ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर ब्याज दर 0.15% घटा दी है। वित्त वर्ष 2019-20 में ईपीएफ पर 8.50% ब्याज मिलेगा। 2018-19 में यह दर 8.65% थी। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने गुरुवार को ईपीएफओ के फैसले की जानकारी दी। ईपीएफ पर ब्याज घटने से 6 करोड़ कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। ब्याज दर में कमी के फैसले पर श्रम मंत्रालय को वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। वित्त मंत्रालय चाहता है कि ईपीएफ की ब्याज दर भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम जैसी छोटी बचत योजनाओं के बराबर हो।

पिछले 7 साल में ईपीएफ पर ब्याज दर

वित्त वर्ष ब्याज
2018-19 8.65%
2017-18 8.55%
2016-17 8.65%
2015-16 8.80%
2014-15 8.75%
2013-14 8.75%
2012-13 8.50%


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
ईपीएफ पर 4 साल में सिर्फ एक बार ब्याज दर बढ़ाई गई।


source /business/news/epf-interest-rate-2020-latest-news-and-updates-employees-provident-fund-126913670.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.