राजनाथ ने कहा- मई के आखिरी हफ्ते में 4 राफेल फाइटर भारत पहुंचेंगे, फिर हर डेढ़ महीने में एक जेट मिलेगा
नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मई के आखिरी हफ्ते में चार राफेल फाइटर जेट भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद हर डेढ़ महीने में एक जेट मिलेगा। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं। शनिवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कश्मीर और चीन को लेकर हालात सामान्य होने का दावा किया। वहीं, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भारतीय को प्रभावित नहीं करता है।
राजनाथ ने कहा- कश्मीर में हालात सामान्य हैं और मौजूदा परिस्थितियों में भारत को अपने उत्तरी पड़ोसी (चीन) से कोई खतरा नहीं है। हालांकि, भारत और चीन के बीचसीमा को लेकर वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन हमारे संबंधों में सुधार हुआ है। लोगों ने डोकलाम में भी देखा कि हम कहीं से कमजोर नहीं हैं। रक्षा मंत्री ने पिछले साल दशहरे (8 अक्टूबर, 2019) पर फ्रांस के मेरिनेक एयरबेस पर पहले राफेल की डिलीवरी ली थी। उन्होंने राफेल में35 मिनट तक उड़ान भी भरी थी।
रक्षा निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य
रक्षा मंत्री ने कहा कि 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा किअगले पांच साल में रक्षा उत्पादों और सेवाओं के निर्यात को पांच अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्यहै। इसके लिए निजी क्षेत्र को भी सरकार सहूलियतें देगी, ताकि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
एयरोस्पेस डेवलपमेंट पर फोकस
अभी भारत की अर्थव्यवस्था 2.8 ट्रिलियन डॉलर कीहै।मैन्युफैक्चरिंगक्षेत्र में 2025 तक एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचने की क्षमता है। इसके लिए सरकार अर्थव्यवस्था और मानव-पूंजी को बढ़ावा देने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ जैसे कार्यक्रम चला रही है। 2025 तक एयरोस्पेस और रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में 26 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एयरोस्पेस में 90 सीटर सिविल एयरक्राफ्ट, पीपीपी मॉडल के तहत पांच अरब डॉलर का सिविल हेलिकॉप्टर उद्योग और डिफेंस कॉरीडोर में न्यू एयरो इंजन कांप्लेक्स बनाने जैसेकई प्लेटफार्मशामिल हैं। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के इस्तेमाल केलिए रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत 2024 तक एआई से लैस कम से कम 25 रक्षा उत्पाद तैयार करने का लक्ष्य है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/rafale-jets-rajnath-singh-latest-news-and-updates-on-rafale-jets-france-126937286.html
कोई टिप्पणी नहीं