सेंसेक्स 1459 अंक नीचे आया; यस बैंक के शेयर में 25% गिरावट, एसबीआई 12% लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली हो रही है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही 1459 प्वाइंट लुढ़क कर 37,011.09 पर आ गया। निफ्टी 442 अंक गिरकर 10,827.40 के निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई पर यस बैंक का शेयर 25% टूट गया। एसबीआई के शेयर में 12% नुकसान देखा गया। एसबीआई में बिकवाली इसलिए हो रही है, क्योंकि गुरुवार को ऐसी रिपोर्ट आई थी कि नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक को बचाने के लिए सरकार एसबीआई को आगे कर सकती है।हालांकि, एसबीआई ने साफ किया है कि यस बैंक में निवेश की कोई बात नहीं चल रही।

बाजार में गिरावट की दो वजह
1.
कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ने की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। इस चिंता से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली हो रही है। अमेरिकी और प्रमुख एशियाई बाजार 3% तक लुढ़क गए।
2. भारत में यस बैंक के संकट की वजह से पूरे बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली तेज होगई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को यस बैंक का मैनेजमेंट कंट्रोल अपने हाथ में लेकर रकम निकासी की लिमिट तय कर दी। खाताधारक 50,000 रुपए से ज्यादा विड्रॉल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आरबीआई ने कहा है कि यस बैंक की रिस्ट्रक्चिरिंग का प्लान जल्द बताया जाएगा।

इंडसइंड बैंक केशेयर में 11% गिरावट
सेंसेक्स के सभी 30 और निफ्टी के सभी 50 शेयर नुकसान में हैं। टाटा मोटर्स में 8% गिरावट आ गई। टाटा स्टील 5.5% नीचे आ गय। इंडसइंड बैंक का शेयर 11% लुढ़क गया। बजाज फाइनेंस 5% लुढ़क गया।आईसीआईसीआई बैंक में 3.5% और एचडीएफसी में 3.3% नुकसान देखा गया।

विदेशी बाजारों का हाल

इंडेक्स/देश गिरावट
नैस्डेक (अमेरिका) 3.10%
एफटीएसई (लंदन) 1.62%
सीएसी (फ्रांस) 1.90%
निक्केई (जापान) 2.86%
हेंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 2.15%
शंघाई कंपोजिट (चीन) 0.98%


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: march 06 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source https://www.bhaskar.com/business/news/share-stock-market-news-updates-nse-bse-sensex-trade-march-06-2020-126920976.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.