173 देशों में संक्रमण और 8,952 मौतें: वॉशिंगटन का फुटबॉल मैदान हॉस्पिटल में तब्दील; चीन में पहली बार कोई घरेलू केस दर्ज नहीं

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस अब दुनिया के लगभग सभी देशों तक पहुंच चुका है। गुरुवार सुबह तक कुल 173 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक8,952 लोगों की मौतऔर 2 लाख 18 हजार 952 मामलोंकी पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि 84,795 मरीज ठीक भी हुए हैं। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार जल्द ही आपातकालीन बजट ला सकती है। वॉशिंगटन के सबसे बड़े फुटबॉल मैदान को हॉस्पिटल में तब्दील किया जा रहा है। चीन ने गुरुवार सुबह कहा कि बीते 24 घंटे में घरेलू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। विदेश से आने वाले 34 लोग संक्रमित पाए गए।पाकिस्तान में हालात भयावह होते जा रहे हैं। यहां बुधवार को दूसरे मरीज ने दम तोड़ दिया।

अमेरिका : फुटबॉल मैदान में अस्पताल
वॉशिंगटन के किंग काउंटी फुटबॉल मैदान को अस्पताल में तब्दील किया गया है। यहां 200 बेड लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यहां सिर्फ संदिग्ध रखे जाएंगे। जिन मरीजों को पॉजिटिव पाया जाएगा उनका इलाज अस्पतालों में ही होगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि अमेरिका में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आशंका है कि अस्पतालों में बेड कम पड़ सकते हैं। लिहाजा, उन जगहों का चुनाव किया जा रहा है जहां संदिग्धों को आईसोलेट किया जा सके।

बुधवार शाम अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित डेट्रॅायट के एम्बेसेडर ब्रिज से गुजरते ट्रक। इनमें मेडिकल उपकरण और जरूरी सामान था।

ट्रम्प प्रशासन : आपातकालीन बजट जारी हो सकता है

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार जल्द ही एक आपातकालीन बजट जारी कर सकती है। सीनेट और कांग्रेस से जल्द ही इस संबंध में बातचीत की जाएगी। हालांकि, राष्ट्रपति को भी यह विशेषाधिकार है कि वो इमरजेंसी में किसी राज्य या पूरे देश के लिए बजट जारी कर सकें। बाद में इसे संसद मंजूरी दे देती है।

अमेरिका : दो सांसद भी संक्रमित
न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के दो सांसद भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसा, मारियो डियाज बलार्ट और बेन मैक्एडम्स को पॉजिटिव पाया गया है।

इजराइल की लेबनान से लगी सीमा पर सुरक्षा बल संक्रमण की भी जांच कर रहे हैं।

इटली : काबू से दूर संक्रमण
इटली सरकार ने अब तक संक्रमण रोकने के जितने उपाय किए हैं, वो बहुत कामयाब नहीं रहे। चीन का मेडिकल स्टाफ यहां करीब 5 दिन से डेरा जमाए है। गुरुवार सुबह तक यहां कुल 35,713 मामले सामने आए। 2,978 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज यानी गुरुवार को इटली सरकार कुछ बेहद सख्त कदम और उठा सकती है।

मिलान में बुधवार को एक हेल्थ वर्कर मरीज की जांच को जाती हुई।

ईरान : सुधार की उम्मीद
ईरान सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए बेहद सख्त आदेश जारी किए। यहां लोगों के बाजारों और धार्मिक स्थानों पर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। आज यहां सरकार ताजा हालात पर समीक्षा कर सकती है। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान में पहले ही काफी दिक्कतें हैं। यहां बैंकों में काजकाज जारी है।

बुधवार को तेहरान की एक बैंक में मास्क लगाकर काम करती कर्मचारी।

सिंगापुर : जानकारी नहीं दी तो जेल
सिंगापुर में विदेशी पर्यटक और कामकाजी लोग ज्यादा आते हैं। यहां का एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक है। सिंगापर में अब तक 147 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर संक्रमित चीन और मलेशिया के नागरिक हैं। प्रशासन ने कहा है कि संक्रमण की जानकारी नहीं देने वालों को 6 महीने जेल या 10 हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा।

बुधवार को सिंगापुर के एक बाजार से गुजरती महिला। यहां संक्रमण छुपाने पर 6 महीने सजा का आदेश दिया गया है।
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू पर उन देशों के राष्ट्रध्वज लगाए गए, जहां अब तक संक्रमण पहुंच चुका है।

चीन में घरेलू संक्रमण का कोई मामला नहीं, बाहर से आए 34 मरीज
चीन ने गुरुवार सुबह कहा कि जनवरी के बाद यह पहला मौका जब बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इसी दौरान 34 ऐसे मरीजों की पहचान की गई जो दूसरे देशों से चीन पहुंचे। यह दो हफ्तों में विदेश से आने वाले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। देर शाम चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री इस बारे में विस्तार से जानकारी दे सकती है।

बीजिंग में बुधवार को मास्क पहने एक दंपती।

पाकिस्तान : विदेश मंत्री आईसोलेशन में

मंगलवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन यात्रा पर थे। यहां से लौटने के बाद कुरैशी को गले में दर्द और बुखार की शिकायत हुई। कुरैशी ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। वेपरिवार के सदस्यों से भी नहीं मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, बुधवार रात तक पाकिस्तान में संक्रमण के 301 मामले सामने आ चुके थे। दो लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर्स बनाए गए हैं। आरोप है कि यहां मास्क, सैनिटाइजर और दवाओं के साथ ही डॉक्टरों की भी किल्लत है।

मंगलवार दोपहर लाहौर के एक स्कूल के बाहर बच्चों को संक्रमण से बचाव के उपाय सुझाता कर्मचारी।
बुधवार को सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर जांच के लिए कतार में खड़े यात्री।

इजराइल : किसी विदेशी को देश आने की इजाजत नहीं
इजराइल सरकार और सेना संक्रमण से निपटने के लिए हर तरह के उपाय कर रहे हैं। गुरुवार को नेतन्याहू सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए देश में किसी भी विदेशी के आने पर रोक लगा दी। यह प्रतिबंध सभी देशों के लिए है,लेकिनमेडिकल एक्सपर्ट्स और इमरजेंसी फैसिलिटीज को इससे अलग रखा गया है।

जॉर्डन में लॉकडाउन को कामयाब बनाने के लिए सेना को सड़कों पर उतार दिया गया है।

इसी के साथ आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

कोरोनावायरस से जंग / देश की 52 लैब में जांच हो रही; यहां तक सैंपल पहुंचाने में 10 घंटे लग रहे, 2 कोरियर एजेंसी काम कर रहीं

भास्कर 360° / कोरोनावायरस महामारी के ऐलान में लगे 72 दिन; तब तक पीड़ित 13 गुना और प्रभावित देशों की संख्या 3 गुना बढ़ गई

चीनी मीडिया का दावा / कोरोनावायरस का पहला मरीज 17 नवंबर को ट्रेस हो गया था, लेकिन चीन ने 21 दिन बाद 8 दिसंबर को बताया

दुनिया के लिए सबक / एक महीने पहले चीन में कोरोना के रोज 1500 से 1900 केस आ रहे थे और 200 मौतें हो रही थीं, पिछले 24 घंटे में सिर्फ 11 केस और 13 मौतें

कोरोनावायरस यूरोप में / इटली का लोम्बार्डी दुनिया का नया वुहान बना, यहां अब तक 1200 से ज्यादा मौतें, एम्बुलेंस कम पड़ गईं, आईसीयू में मरीजों के लिए जगह नहीं

कोरोना से जंग / ग्राउंड रिपोर्ट: लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद; इलाज में जुटे डॉक्टर बोले- 10 घंटे विशेष ड्रेस में दम घुटता है




आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बुधवार को इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर मास्क लगाए यात्री। पाकिस्तान में संक्रमण से दूसरी मौत हो चुकी है।


source https://www.bhaskar.com/international/news/coronavirus-coronavirus-outbreak-china-italy-iran-usa-japan-france-live-today-news-updates-march-19th-2020-world-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127005158.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.