अब तक 327 केस: सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के लिए टेस्ट के रास्ते खोले, कोरोना की जांच की दर 4500 रु तय
नई दिल्ली. कोरोनावायरस भयावहता बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देशभर में जनता कर्फ्यू की अपील की गई है। देश में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 71 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 327 हो गई। देश में कोराना जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब यह प्राइवेट लैब में भी किया जाएगा। लेकिन सरकार ने इसके लिए दर निर्धारित कर दी है। कोई भी निजी लैब इस जांच के लिए 4500 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगी। इसमें 1500 रुपए स्क्रीनिंग के और 3000 रुपए कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए लिए जाएंगे।
जनता कर्फ्यू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार अपील की है
जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है...
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।
हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। #JantaCurfew pic.twitter.com/p5onFBSoPB
अपडेट्स...
- दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 27 हुई। इनमें से 20 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 5 की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। एक विदेशी अपने देश से बाहर चला गया है और एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है।
- इटली स्थिति भारतीय दूतावास ने बताया है कि वहां 263 भारतीय छात्र एयर इंडिया के विमान से भारत के लिए रवाना किए जा चुके हैं।
- मुंबई में लॉकडाउन के बाद यहां के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्यू की वजह से यहां से आने-जाने वाली सभी यात्री गाड़ियों को 22 मार्च रात 10 बजे तक रद्द कर दिया गया है।
- दिल्ली से सभी ट्रेनें रद्द हैं। ऐसे में यहां यात्री फंस गए हैं। कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ही समय गुजार रहे हैं।
- कोरोनावायरस फैलने के डर से तमिलनाडु में छोटे अपराधों में सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा कर दिया गया है।
वायरस से 80% लोग मामूली बीमार पड़े, केवल 5% गंभीर हुए; सबसे ज्यादा खतरा दिल के मरीजों को
फरवरी में 3 मरीज थे; महीनेभर तक कोई मामला नहीं आया, 2 मार्च के बाद 320 मामले आए
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-march-15th-2020-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127027747.html
कोई टिप्पणी नहीं