4 दुष्कर्मियों को एक साथ फांसी पर लटकाया, जेल के बाहर खुशी में लोगों ने नारे लगाए, ‘जियो निर्भया’ और ‘भारत माता की जय’
नई दिल्ली.निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद 100 लोगों से अधिक का समूह तिहाड़ जेल के बाहर जमा होकर तिरंगा फहरा रहाहै। लोग‘जियो निर्भया’ और ‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगा रहे हैं। ये लोग दुष्कर्मियों को फांसी दिए जाने के पहले से कुछ घंटे पहले जमा हुए थे। लोगों ने आपस में मिठाई बांटी। फांसी दिए जाने से पहले तिहाड़ जेल नंबर 3 के बाहर पहले से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यहीं चारों दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह 5.30 फांसी दी गई।यह पहली बार है जब तिहाड़ जेल में एक साथ चार दोषियों को फांसी दी गई। तिहाड़ दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेल है। यहां 16000 से अधिक कैदी हैं।
जमा लोग बोले-
- जेल के बाहर जमा लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी थीं। उन्होंने कहा,‘आखिरकार न्याय हो गया’,लेकिन देश की दूसरी बेटियों को न्याय का इंतजार है। यह हमारी कानूनी प्रक्रिया की जीत है।
- इस मामले का परिवार से जुड़े रहे अकाश दीप ने कहा, वह 7 साल चली कानूनी प्रक्रिया गवाह रहा। यह बहुत मुश्किल लड़ाई थी।हालांकि आज न्याय हो गया।
- सुभाष नगर से आईं दिव्या धवन ने कहा, यह निर्णय बहुत अच्छा है, लेकिन बेहतर होता अगर जल्दी हो जाता।
- पश्चिमिी दिल्ली की रहने वाली सना ने कहा, दोषियों को फांसी देने के बाद भी समाज में कुछ बदलेगा नहीं, लेकिन हम खुश हैं कि चारों दोषी को फांसी मिली और निर्भया को न्याय मिला।
16 दिसंबर 2012: 6 दोषियों ने निर्भया से दरिंदगी की थी
दिल्ली में 23 साल की पैरामेडिकल इंटर्न छात्रा से 16 दिसंबर 2012 की रात 6 लोगों ने चलती बस में दरिंदगी की थी। इसे दुनिया ने निर्भया नाम दिया। गंभीर जख्मों के कारण 26 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान निर्भया की मौत हो गई थी। घटना के 9 महीने बाद यानी सितंबर 2013 में निचली अदालत ने 5 दोषियों...राम सिंह, पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को फांसी की सजा सुनाई थी। मार्च 2014 में हाईकोर्ट और मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी थी। ट्रायल के दौरान मुख्य दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य दोषी नाबालिग होने की वजह से 3 साल में सुधार गृह से छूट चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/nirbhaya-rapist-hanging-delhi-tihar-jail-live-mukesh-singh-vinay-sharma-pawan-gupta-news-updates-127012899.html
कोई टिप्पणी नहीं