आज भारी गिरावट के साथ शुरू हुआ बाजार; सेंसेक्स 1809 अंक नीचे गिरा, निफ्टी 8000 के नीचे फिसला

मुंबई. शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1809.08अंक गिरकर 27,060.43पर आ गया। निफ्टी530.55पॉइंट के नुकसान के साथ 7948.40पर आ गया। भारतीय बाजार पर अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर देखा जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 6.30% गिरावट के साथ बंद हुआ।हालांकि, एशियाई बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है।27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 के नीचे फिसल गया है। कारोबार के दौरान यह 576 पॉइंट गिरकर 7,832.95 तक आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी तेज गिरावट आई थी। बीएसई 29 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए 1709.58 अंक नीचे 28,869 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 425.55 पॉइंट नीचे 8,541.50 पर हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 19, Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


source https://www.bhaskar.com/business/news/bse-nse-sensex-today-stock-market-latest-update-march-19-share-market-trade-bse-nifty-sensex-live-news-updates-127008214.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.