अब तक 21389 केस: कल संक्रमण के 1290 मामले सामने आए, अब तक 20% मरीज ठीक हुए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,389हो गई।बुधवार को 1290मरीज मिले। 394 ठीक हुए। अब तक कुल 4370 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का 20.44% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 20,471 मामले आए हैं। इनमें 15,859 का इलाज चल रहा है। 3959 ठीक हुए हैं, वहीं 652 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स

  • मध्यप्रदेश में कोरोनावॉरियर्स पर हमले का मामला सामने आया है। इसमें एएसआई श्रीराम अवस्थी जख्मी हुए हैं। यह टीम इंदौर से श्योपुर लौट एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि हमला इस व्यक्ति के परिवार वालों ने किया। आरोपी गिरफ्तार हो गया है।
  • झारखंड के पलामू में 28 साल के एक कोरोना संदिग्ध ने क्वारैंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली। मृतक जिले के गोपालगंज इलाके का रहने वाला था। घटना से पहले उसके स्वाब का सैम्पल जांच के लिए भेजा जा चुका था, रिपोर्ट का इंतजार है।
  • महाराष्ट्र में 92 साल की एक महिला ने 14 कोरोना को मात दी है। हैरानी की बात है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही लकवा भी मार गया था।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने बेघरों के लिए मास्क सिले हैं। ये दिल्ली के शेल्टर होम्स में बांटे जाएंगे। राष्ट्रपति कोविंद की पत्नी खुद भी हाथ का सिला मास्क इस्तेमाल कर रही हैं।
  • प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से लॉकडाउन के दौरान 3 मई तक फ्री इंटरनेट देने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर झूठी है। इस खबर में दी गई लिंक फर्जी है, इस पर क्लिक न करें।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
18 अप्रैल 1371
22 अप्रैल 1290
13 अप्रैल 1243

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 5649 789 269
दिल्ली 2248 724 48
तमिलनाडु 1629 662 18
मध्यप्रदेश 1603 152 80
राजस्थान 1888 328 27
गुजरात 2407 179 103
उत्तरप्रदेश 1449 173 21
तेलंगाना 943 194 24
आंध्रप्रदेश 813 120 24
केरल 437 308 3
कर्नाटक 427 131 17
जम्मू-कश्मीर 407 92 5
पश्चिम बंगाल 423 73 15
हरियाणा 264 158 3
पंजाब 278 53 16
बिहार 141 42 2
ओडिशा 83 32 1
उत्तराखंड 46 18 0
हिमाचल प्रदेश 40 11 2
असम 35 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 46 0 2
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 16 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 20,471मामले आए हैं। इनमें 15,859का इलाज चल रहा है। 3959ठीक हुए हैं, वहीं 652 लोगों की मौत हुई है।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1603:यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। इस बीच, भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें 22 पुलिसकर्मी हैं। भोपाल में अब तक कोरोना के 303 केस आ चुके हैं। उधर,इंदौर में बुधवार को 26 और नए मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 945 हो गई।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1449:यहां बुधवार को संक्रमण के112 नए केस सामने आए। यहां अब तक21 मरीज दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, 173 संक्रमित स्वस्थ भीहुए हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित-5649:यहां बुधवार को संक्रमण के 431 केस आए,जबकि 18 मरीजों की जान गई।राज्य में कुल 269लोगों की मौत हुई हैं।वहीं,789 कोरोनामरीज स्वस्थ भी हुए हैं।अकेले मुंबई में ही 3683 कोरोना संक्रमितहैं। शहर में इस बीमारी से161 लोग जान गंवा चुके हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित-1888:यहां बुधवार को 153 नए संक्रमित मिले। इनमें से जयपुर में 68, अजमेर में 44, टोंक में 17 और जोधपुर में 11 मरीज मिले। राज्य मेंअब तक 328मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 27लोगों की मौत हुई है।
  • गुजरात, संक्रमित- 2407:यहां बुधवार को 135कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक इस महामारीसे 103 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 179 संक्रमित ठीक हुए हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर कोलकाता की है। कुछ लोग लॉकडाउन में अखबार और किताबें पढ़कर अपना वक्त बिता रहे हैं।


source /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127225083.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.