मुंबई में अर्नब गोस्वामी पर दो लोगों ने हमला करने की कोशिश की, स्याही भी फेंकी; शिकायत दर्ज

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ और एंकर अर्नब गोस्वामी पर मुंबई में गुरुवार सुबह दो लोगों ने हमला करने की कोशिश की। जब वे इसमें नाकाम रहे तो कार पर स्याही फेंक दी। घटना के वक्त उनकी पत्नी समिया गोस्वामी भी साथ थीं।इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमला गणपतराव कदम मार्ग पर उनके घर से महज 500 मीटर की दूरीपर किया गया। अर्नब कार ड्राइव कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक, हमलावर अर्नब की गाड़ी के आगे आए। कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की। जब वे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने कार पर स्याही फेंक दी।

हमले की जानकारी अर्नब ने एक वीडियो जारी कर दी

हमले की जानकारी को लेकर न्यूज चैनल का ट्वीट

एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे चुके हैं अर्नब

अर्नब गोस्वामी ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान ही एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से त्यागपत्र दे दिया था। अर्नब ने अपने इस्तीफे के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के गिरते हुए मूल्यों को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था, "एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने व्यक्तिगत पूर्वग्रहों के लिए नैतिकता से समझौता किया है।वह काफी लंबे वक्त से एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य हैं, लेकिन अब यह मात्र कुछ लोगों का समूह है, जिनमें फेक खबरों को फेक कहने का दम नहीं है।'



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हमले के बाद पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद अर्नब गोस्वामी ने इस घटनाक्रम के लिए एक राजनीतिक पार्टी विशेष को जिम्मेदार बताया।


source /local/maharashtra/mumbai/news/two-unknown-people-attacked-arnab-goswami-and-his-wife-going-home-in-mumbai-complaint-filed-127226392.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.