युद्धविराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 1 सूबेदार शहीद
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में बुधवार रात सेना का एक सुबेदार शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर गोला और मोर्टार दागे। सेना नेपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के देवा सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।
बुधवार को संघर्ष विराम उल्लंघन में उड़ी सेक्टर के चुरुंदा गांव मेंएक महिला की भी मौत हो गई थी। उसकी पहचान नसीमा बेगम (22) के रूप में की गई है।पाकिस्तान ने बुधवार को पुंछ के शाहपुर और किर्नी सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया।सूत्रों ने बताया कि रविवार को भी कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ था।
5 अगस्त के बाद से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी
पाकिस्तान आम नागरिकों के रिहायशी इलाकों को मोर्टार से निशाना बनाते हैं। 21 और 22 दिसंबर की रात भी पाकिस्तानी सेना ने मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ में सीजफायर उल्लंघन किया था। पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
21 दिसंबर को राजौरी जिले में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तंगधार और कंजलवाड़ सेक्टर में गोलीबारी कर रहा है। 21 दिसंबर को राजौरी जिले के केरी बटाल और सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए। कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी सेक्टर में भी पाकिस्तान की बैट टीम ने फायरिंग की थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/pakistan-loc-ceasefire-violation-indian-army-responded-to-pakistani-ceasefire-violation-126385993.html
कोई टिप्पणी नहीं