राहुल गांधी ने एनआरसी पर प्रधानमंत्री को झूठा बताया, प्रशांत किशोर बोले- चालाकी से पीछे हट रही सरकार
नई दिल्ली.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डिटेंशन सेंटर के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आरएसएस का प्रधानमंत्री देश से झूठ बोल रहा है। दूसरी ओर एनडीए में शामिज जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि मोदी अब नेशनल सिटजन रजिस्टर(एनआरसी) के मुद्दे पर चालाकी से पीछे हट रहे हैं।
कांग्रेस नागरिकता कानून और एनआरसी का लगातार विरोध कर रही है। 24 दिसंबर को पार्टी नेदिल्ली के राजघाट में एकता सत्याग्रह किया था। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने इस सत्याग्रह के आयोजन के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया था।
‘सरकार एनआरसी पर कोर्ट के फैसले का इंतजार कर सकती है’
प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि अभी एनआरसी पर कोई चर्चा ही नहीं हुई है। ये उनकी देश भर में एनआरसी और सीएए के खिलाफ हो रहे व्यापक प्रदर्शन के बीच इस मुद्दे पर चालाक वापसी है। यह सिर्फ एक ठहराव है, इस पर पूर्ण विराम नहीं लगा है। सरकार इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर सकती है। एक समुचित कोर्ट का आदेश आएगा और सारी प्रक्रिया दोबारा शुरू हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने डिटेंशन सेंटर की बातों को अफवाह बताया था
प्नधानमंत्रीमोदी ने रविवार को एक रैली में एनआरसी के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उसके साथी शहरों में रहने वाले कुछ पढ़े लिखे अर्बन नक्सल अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुस्लिमों को डिटेंशन सेंटर में डाल दिया जाएगा। पढ़ तो लीजिए कि एनआरसी है क्या? अब भी जो भ्रम में हैं, उन्हें कहूंगा कि जो डिटेंशन सेंटर की अफवाहें हैं, वो सब नापाक इरादों से भरी पड़ी हैं। यह झूठ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/rahul-gandhi-calls-pm-on-pmr-as-liar-prashant-kishore-said-government-is-retreating-smartly-126386326.html
कोई टिप्पणी नहीं