अश्विन के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 564 विकेट, जडेजा 414 विकेट के साथ 11वीं पायदान पर

खेल डेस्क. रविचंद्रन अश्विन इस दशक में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सबसे ज्यादा 564 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 227 मैच में 27.15 की औसत से यह विकेट हासिल किए हैं। इनके अलावा रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में 11वींपायदान पर हैं। उन्होंने 234 मैच में 29.52 की औसत से 414 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 180 मैच में 536 सफलताएं हासिल कीं। इंग्लैंड के ही स्टूअर्ट ब्रॉड 213 मैच में 528 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

खिलाड़ी देश मैच विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारत 227 564
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 272 536
स्टूअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 213 528
टिम साउदी न्यूजीलैंड 238 472
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 181 459

टेस्ट में एंडरसन ने 428 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने 106 मैचों में 24.30 की औसत से यह विकेट लिए। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन ब्रॉड ने 111 टेस्ट में 401 सफलताएं हासिल कीं। इस लिस्ट में अश्विन 70 टेस्ट में362 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

खिलाड़ी देश टेस्ट विकेट
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 106 428
स्टूअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 111 401
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 95 376
रंगना हेराथ श्रीलंका 72 363
रविचंद्रन अश्विन भारत 70 362

शाकिब वनडे में 177 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
वनडे में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने 162 मैच में 28.74 की औसत से सबसे ज्यादा 248 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 वनडे में 30.15 की औसत से 177 विकेट हासिल किए। इस सूची में जडेजा 145 मैच में 171 विकेट के साथ 5वें नंबर पर हैं। वहीं अश्विन 111 वनडे में 150 विकेट के साथ 11वींपायदान पर काबिज हैं।

खिलाड़ी देश वनडे विकेट
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 162 248
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 131 177
इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 107 173
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 85 172
रविंद्र जडेजा भारत 145 171

राशिद ने 5 साल में दशक के सबसे ज्यादा विकेट लिए
इंटरनेशनल टी-20 में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2015 से अब तक 45 मैच में सबसे ज्यादा 84 विकेट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर मलिंगा हैं, जिन्होंने 59 टी-20 में 52 विकेट लिए हैं। भारत के अश्विन और युजवेंद्र चहल 52-52 विकेट के साथ 14वें और 15वींपायदान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 51 विकेट के साथ 18वें नंबर पर हैं।

खिलाड़ी देश टी-20 विकेट
राशिद खान अफगानिस्तान 45 84
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 59 82
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 65 79
जॉर्ज डॉकरेल आयरलैंड 73 75
मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 75 69


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रविचंद्रन अश्विन इस दशक में 70 टेस्ट में 362 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज।


source https://www.bhaskar.com/sports/cricket/news/r-ashwin-wickets-in-decades-in-three-formats-of-cricket-ravindra-jadeja-james-anderson-126392127.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.