लेह में सिंधु नदी जमी; राजस्थान के 4 शहरों में पारा शून्य पर; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मप्र में शीतलहर

नई दिल्ली. देश का उत्तरी और पूर्वी हिस्सा भीषण सर्दी से कांप रहा है। -28° सेल्सियस तापमान के साथ द्रास देश का सबसे ठंडा हिस्सा रहा। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और राजस्थान में शीतलहर जारी है। दिल्ली में 100 साल बाद सबसे ठंडा दिसंबर है और यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 5° से नीचे रहा। राजस्थान के 5 शहरों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। लेह में तापमान गिरने के बाद सिंधु नदी जम गई।


रविवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम पारा 3° सेल्सियस रहा। जयपुर में तापमान 3.4°, भोपाल और पटना में 7°, रांची में 6° दर्ज किया गया। कई जगह खेतों और वाहनों पर बर्फ की परत जम गई, तो कई शहरों में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 1 और 2 जनवरी को बर्फबारी होगी, इससे सर्दी और बढ़ेगी।

राजस्थान:
जयपुर में बीती रात पारा 3.4° तक गिर गया। यह पिछले दस साल की सबसे सर्द रात रही। दिन का तापमान 20.3°रहने पर सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा -4° से बढ़कर 0° पर आ गया। वहीं, माउंट आबू में पारा -1.5° से -3.0°पर पहुंच गया। जोबनेर में पारा -1° दर्ज किया गया।सीकर में पारा -1.0° से 0° पर आ गया।सीकर में पौधों पर पड़ी ओस जहां की तहां जम गई।

राजस्थान के शहर रविवार सुबह तापमान
फतेहपुर 0.0
सीकर 0.0
माउंटआबू -3.0
जयपुर

3.4

जोबनेर -1.0

मध्यप्रदेश:

राजधानी भोपालमें रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 7° दर्ज किया गया। यह शनिवार के 5.3° के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन शीतलहर लगातार जारी है। यहां मध्यप्रदेश के 10 शहरों में पारा 5° से नीचे रहा। उज्जैन, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है। कई जगह स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है, तो कई जगह समय बदला गया है।

मप्र के शहर रविवार सुबह तापमान
भोपाल 5.9
ग्वालियर 4.4
जबलपुर 5.0
इंदौर 8.2
पचमढ़ी 1.2

दिल्ली:

दिल्ली में रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह शनिवार के 1.7° से बेहतर है, लेकिन यहां मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली में यह पिछले 100 साल में सबसे ठंडा दिसंबर बन गया है।

दिल्ली के इलाके रविवार सुबह तापमान
पालम 3.2
आया नगर 2.5
सफदरजंग 3.4

उत्तर प्रदेश:

शनिवार को बरेली प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 8.3°और न्यूनतम पारा 3.1° सेल्सियस दर्ज किया गया। बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़ में तापमान 3°सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मथुरा में 2°सेल्सियस, सीतापुर, बहराइच, अमेठी, अंबेडकरनगर में 4° सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 2.9°पहुंच गया।गोरखपुर में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 5.3°सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

उप्र के शहर रविवार सुबह तापमान
बरेली 3.1
मथुरा 2.0
प्रयागराज 2.9
गोरखपुर 5.3
वाराणसी 6.8

पंजाब:
दिसंबर की शुरुआत से अब तक 7 सीवियर कोल्ड डे और 8 कोल्ड डे का रिकॉर्ड बन चुका है। शनिवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 3° रिकॉर्ड किया गया। पिछले 10 दिन से जारी शीतलहर के बाद शनिवार को 11वें दिन कुछ देर के लिए धूप खिली। राज्य के कई शहर शिमला और मनाली से भी कम रहा।

पंजाब के शहर रविवार सुबह तापमान
बठिंडा 2.4
अमृतसर 4.4
जालंधर 4.3
पटियाला 4.8

हिमाचल प्रदेश:
लाहौल-स्पीति तापमान -30 डिग्री रहा। शनिवार को केलांग में अधिकतम पारा -1.6 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान -20° तक गिर गया। शिमला में दिन का पारा 14° और मनाली में 11° रहा। शनिवार को ऊना सबसे ठंडा रहा। कांगड़ा, ऊना और मंडी में घने कोहरे से यातायात पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग ने 72 घंटों के बाद बर्फबारी और बारिश की संभावना है।हिमाचल में केलांग में -12 डिग्री, कल्पा में -1.8 डिग्री, मनाली में -2 डिग्री, कुफरी में -1 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल के शहर रविवार सुबह तापमान
शिमला 2.8
ऊना 0.5

बिहार:
राजधानी पटना समेत 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार के शहर रविवार सुबह तापमान
पटना 6.8
मुजफ्फरपुर 7.9
गया 5.3
भागलपुर 7.3

छत्तीसगढ़:

शनिवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। 15 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए तेज शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

छग के शहर रविवार सुबह तापमान
रायपुर 10.8
दुर्ग 6.2
अंबिकापुर 4.1

घने कोहरे से ट्रेन से लेकर फ्लाइट तकपर असर
कोहरे के चलते 194 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि 71 ट्रेनों के रूट डाइवर्ट करने पड़े। इनमें दुरंतो औरराजधानी समेत कई सुपरफास्ट ट्रेन शामिल हैं। 66 ट्रेनरद्द कर दी गईं और 11का समय बदला गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। 20 दिसंबर से अब तक 750 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि 19 को रद्द कर दिया गया।स्पाइसजेट ने एडवाइजरी जारी करकेकहा कि दिल्ली, पटना, गुवाहाटी, वाराणसी और ग्वालियर में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
लद्दाख के लेह में तापमान गिरने के बाद सिंधु नदी जम गई।
राजस्थान के झुंझनू में खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई।
राजस्थान के सीकर में पेड़ों पर बर्फ जम गई।


source /national/news/weather-today-updates-temperature-severe-cold-wave-condition-to-new-delhi-madhya-pradesh-rajasthan-himachal-pradesh-haryana-punjab-bihar-uttar-pradesh-sikkim-126404132.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.