महिलाओं की मानहानि के मामले में नोटिस के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंचे शशि थरूर, गिरफ्तारी वारंट जारी
तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ तिरुवनंतपुरम कीएक अदालत ने शनिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। थरूर पर तीन दशक पहले लिखी किताब में हिंदू महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। कोर्ट ने 1 नवम्बर को इस मामले में नोटिस जारी करथरूर को पेश होने का निर्देश दिया था।
शनिवार को जब कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई, तो न तो थरूर वहां मौजूद थे और न ही उनकी ओर से कोई वकील अदालत पहुंचा। इस परफर्स्ट क्लास चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जाहिर की औरउनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। इससे पहले भी नोटिस जारी करने पर थरूर कोर्ट नहीं पहुंचे थे।
संध्या श्रीकुमार ने दायर कियामामला
थरूर के खिलाफ अवमानना का यह मामला संध्या श्रीकुमार ने दायर किया है। थरूर पर 1989 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘द ग्रेट इंडियन नॉवेल’ में नायर समुदाय महिलाओं कागलत चित्रण करने का आरोप है। हालांकि उन्होंने कहा था कियह एक काल्पनिक और व्यंग्यात्मक किताब है। इसमें 20वीं शताब्दी काराजनीतिक इतिहास बताने के लिए महाभारत के चरित्रों का इस्तेमाल किया गया है।किताब में पांडु नाम का किरदार नायर समुदाय की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहता है। इस पर कुछ संगठनों ने भी आपत्ति जताई थी।
किताब को लेकर पहले भी विवादों में रहे थरूर
किताब को लेकर थरूर पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2014और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा उठा था। कॉम्युनिस्ट पार्टी की महिला इकाई ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों के लिएमाफी मांगने कोकहा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
source /national/news/shashi-tharoor-did-not-appear-in-court-in-case-of-defamation-of-hindu-women-in-book-arrest-warrant-issued-126346012.html
कोई टिप्पणी नहीं